लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद समेत पांच दोषियों को कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सजा का ऐलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 5, 2018 16:04 IST

लालू की सजा का फैसला शनिवार दो बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा

Open in App

चारा घोटाला मामले में लालू की सजा पर फैसला रोज टलता ही जा रहा है। लालू की सजा का फैसला 3 जनवरी को होना तय हुआ था लेकिन यह फैसला अभी तक नहीं हुआ ह। रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा पर बहस पूरी कर ली है। शनिवार को दोपहर दो बजे वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए लालू प्रसाद समेत पांच दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।

लालू की सजा पर लाइव अपडेट

- लालू प्रसाद यादव के वकील चितरंजन सिन्हा ने बताया कि सजा पर बहस पूरी कर ली गई है। कल दो बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा का ऐलान किया जाएगा।

- लालू प्रसाद समेत सभी आरोपियों की सजा पर बहस पूरी हो चुकी है। जल्दी ही फैसले का ऐलान होगा।

- जज शिवपाल सिंह लालू प्रसाद यादव समेत सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाएंगे सजा।- लालू यादव ने अपनी याचिका में कहा कि वह इस घोटाले में सीधे तौर से शामिल नहीं थे और उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उनको कम सजा मिलनी चाहिए।-लालू के वकील की ओर से कहा गया है कि बिरसा मुंडा जेल में कई सारे इन्फेक्शन होने का डर है इसलिए उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें कम सज़ा दी जाए

दो दिन लालू सुनवाई पर कोर्ट में क्या हुआ

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने इस फैसले को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में गुरुवार को दिन में ग्यारह बजे चारा घोटाले के इस मामले में दोषी करार दिए गए सभी 16 लोगों की सजा की अवधि पर बहस होनी थी, लेकिन कोर्ट ने कार्यवाही शुरू होने के बाद इसके लिए दोपहर बाद 2 बजे का समय तय किया। इसके चलते सुरक्षा कारणों के मद्देनजर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को होतवार स्थित बिरसा मुंडा जेल से दोपहर पौने दो बजे सीबीआई अदालत में पेश किया गया। 

लालू समेत 16 लोग हैं दोषी

सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू सहित 16 लोगों को दोषी पाया था। इसके मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सभी 16 लोगों को हिरासत में लेने के बाद बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया था। अदालत ने  950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख़, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में फैसला सुनाया है। इस मामले में कुल 38 लोगों को आरोपी कहा गया था। इसमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से तीन सीबीआई के ग्वाह बन गए थे जिसके बाद उन्हें 2006-07 में ही सजा सुना दी गयी थी। उसके बाद 22 आरोपी बचे थे जिन्हें लेकर ये फैसले सुनाया गया।

क्या है मामला

साल 1990 से 1994 के बीच देवघर कोषागार से पशु चारे के नाम पर अवैध ढंग से 89 लाख, 27 हजार रुपये निकालने का आरोप है। इस दौरान लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे. हालांकि, ये पूरा चारा घोटाला 950 करोड़ रुपये का है, जिनमें से एक देवघर कोषागार से जुड़ा केस है, इस मामले में कुल 38 लोग आरोपी थे जिनके खिलाफ सीबीआई ने 27 अक्टूबर, 1997 को मुकदमा दर्ज किया था। लगभग 20 साल बाद इस मामले में फैसले आया था। इससे पहले चाईबासा कोषागार से 37 करोड़, 70 लाख रुपये अवैध ढंग से निकालने के चारा घोटाले के एक दूसरे केस में सभी आरोपियों को सजा हो चुकी है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब