लॉकडाउन में भूखे बंदरों को खाना खिला रहे हैं रामनगर के भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Published: April 16, 2020 07:37 PM2020-04-16T19:37:29+5:302020-04-16T19:37:29+5:30

कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन को लागू किया गया था।

Ramnagar BJP president is feeding hungry monkeys in lockdown | लॉकडाउन में भूखे बंदरों को खाना खिला रहे हैं रामनगर के भाजपा अध्यक्ष

लॉकडाउन में भूखे बंदरों को खाना खिला रहे हैं रामनगर के भाजपा अध्यक्ष (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsरामनगर जिले में भूखे बंदरों को भाजपा के एक पदाधिकारी खाना खिला रहे हैं। बंदरों को खाना देने वाला पार्टी के जिला अध्यक्ष एम रूद्रेश बन का वीडियो वायरल हो गया है।

बेंगलुरु।कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) की वजह से रामनगर जिले में भूखे बंदरों को भाजपा के एक पदाधिकारी खाना खिला रहे हैं। कर्नाटक के रामनगर जिले के भाजपा नेता बंद लागू होने के बाद से कई प्रमुख मंदिरों के भूखे बंदरों को खाना दे रहे हैं।

पार्टी के जिला अध्यक्ष एम रूद्रेश बन, केला और मूंगफली समेत पानी के पैकेट बंदरों को देते हैं। पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वह इस काम को अंजाम दे रहे हैं। बंदरों को खाना देने वाला उनका वीडियो वायरल हो गया है।

अब बंदर उन्हें पहचानने लगे हैं और बिना हिचक और नुकसान पहुंचाए उनसे खाना ले लेते हैं। रूद्रेश ने बताया कि वह 24 मार्च को बंद की घोषणा के चार दिन बाद मंदिर गए थे औऱ उन्होंने वहां बंदरों को बीच सड़क पर बैठा हुआ देखा। उन्होंने कहा कि वह अपनी कार से बाहर निकल गए और इसके बाद बंदर कार में घुस गए और जो भी खाने-पीने की चीजें थीं, वह अपने साथ ले गए।

रूद्रेश ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बंदर अपने साथ पानी की बोतल तक ले गए। भाजपा नेता ने कहा कि यह देखकर उन्हें लगा कि बंद की वजह से श्रद्धालु मंदिर नहीं आते हैं जिससे बंदरों को खाने की चीजें नहीं मिलती हैं। इसके बाद उन्होंने बंदरों को खाना देना शुरू किया।

Web Title: Ramnagar BJP president is feeding hungry monkeys in lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे