लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों को एके-47 से लेकर रॉकेट लांचर तक आपूर्ति कर रहे हैं बिहार के अपराधी, मंजीत और मोनाजिर ने किया खुलासा, जानिए सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2020 20:36 IST

बिहार पुलिस ने खुलासा किया है कि राज्य के अपराधी झारखंड सहित कई राज्य को नक्सली को एके-47 से लेकर रॉकेट लांचर उपलब्ध करा रहे हैं. मंजीत झारखंड में कोल ट्रेडिंग करता है और मोनाजिर उसका पाटर्नर है.

Open in App
ठळक मुद्देसेंट्रल ओर्डिनेंस डिपो जबलपुर से चोरी कर बिहार के मुंगेर में एके 47 बेचा गया.पुलिस ने उसकी सुरक्षा में लगे पांच नक्सलियों को भी दबोचा हैं, जिनमें दो महिला और तीन पुरुष हैं.हथियारों के अलावा जिंदा कारतूस, मोबाइल चार्जर, साबुन एवं अन्य सामान बरामद.

पटनाः बिहार के अपराधी नक्सलियों को हथियार की सप्लाई कर रहे हैं. पुलिस के साथ मुठभेड में कई बार बिहार के अपराधियों के घटनास्थल पर मौजूद होने के सबूत मिले हैं.

इस संबंध में स्पेशल ब्रांच की टीम अपने स्तर से उन नक्सलियों व उनके समर्थकों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में पाया है कि पीएलएफआई नक्सलियों को हथियार मुहैया बिहार के अपराधी ही कर रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन अपराधियों ने नक्सलियों को एके-47 से लेकर रॉकेट लांचर तक सप्लाई किया है.

हाल के दिनों में झारखंड के रामगढ़ से एके-47 मामले में मोनाजिर को गिरफ्तार किया था. मंजीत झारखंड में कोल ट्रेडिंग करता है और मोनाजिर उसका पाटर्नर है. दोनों झारखंड के कोयला माफिया को एके-47 उपलब्ध कराते थे. मोनाजिर से पूछताछ में एके-47 से जुडे़ कई अहम सुराग पुलिस को मिले थे.

सेंट्रल ओर्डिनेंस डिपो जबलपुर से चोरी कर मुंगेर के हथियार माफिया से बेचे गए एके-47 की जांच का दायरा दिनोदिन बढ़ने पर अपराधियों व नक्सलियों के साथ ही आतंकियों तक को उपलब्ध कराने का अंदेशा है. इसके साथ ही मुंगेर के हथियार तस्करों ने सबसे अधिक एके-47 हथियार नक्सलियों व उग्रवादियों के हाथों बेचे हैं.

वहीं गया, नालंदा व औरंगाबाद के लोगों ने भी जमकर एके-47 की खरीदारी की है. मुंगेर पुलिस के अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आया कि हथियार तस्कर इमरान व शमशेर ने भारी संख्या में हथियारों की खरीद-फरोख्त की है. साथ ही इनलोगों ने हथियार तस्करी को अंजाम देने में महिलाओं का भी खूब सहयोग लिया. 

वहीं, दूसरी ओर हथियार तस्कर मंजर आलम का सांठगांठ झारखंड के नक्सलियों व अपराधियों से रहा है और उसने कोल क्षेत्र में एके-47 की पहुंच बनाई. देवघर जिले के एक राजनीतिक दल के नेता व व्यवसायी ने भी कई बार हथियारों की डील की.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जसीडीह के डिगरिया पहाड़ के आसपास उक्त हथियारों की खेप पहुंचती थी. सूचना तो यहां तक है कि उक्त नेता ने उग्रवादी संगठन जेपीसी को भी हथियार उपलब्ध कराया था. उक्त नेता की कुछ अन्य मामलों में भी नाम उछले हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमझारखंडबिहारनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?