लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी को अंगूठा छाप कहने पर रामविलास पासवान की बेटी उन्हीं के खिलाफ धरने पर, कहा- माफी मांगे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2019 15:46 IST

आशा पासवान ने साफ तौर पर कहा है कि पापा ने पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के लेकर जो बयान दिया है उस पर उन्हें माफी मांगना चाहिए।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के खिलाफ उनकी बेटी आशा पासवान ने मोर्चा खोल दिया है। पासवान के अंगूठा छाप वाले बयान को लेकर खुद उनकी अपनी बेटी ही पटना में धरना-प्रदर्शन पर बैठ गई। रामविलास की बेटी आशा पासवान को इस विरोध प्रदर्शन में राजद की महिला विंग का भी साथ मिला है।

आशा पासवान राबडी देवी पर दिये गये बयान के विरोध में गर्दनीबाग में धरना पर बैठ गई हैं। आशा पासवान ने साफ तौर पर कहा है कि पापा ने पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के लेकर जो बयान दिया है उस पर उन्हें माफी मांगना चाहिए। ऐसा बयान महिलाओं को अपमानित करने वाला है। इससे पहले आशा पासवान ने पिता द्वारा राबडी देवी पर की गयी टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए माफी की मांग की थी। आशा ने चेतावनी दिया था कि अगर उनके पिता इसके लिए माफी नहीं मांगते तो महिलाओं के साथ वे पटना स्थित लोजपा के प्रदेश मुख्यालय के समक्ष धरना पर बैठेंगी। हालांकि, फिलहाल आशा पासवान गर्दनीबाग में धरना पर बैठी है। आशा पासवान रामविलास की पहली पत्नी की बेटी हैं और उन्होंने अपने पिता पर मां का अपमान करने का भी आरोप लगाया था। आशा पासवान का कहना है कि वो अपने पिता के खिलाफ संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उनके खिलाफ प्रचार भी करेंगी। 

उल्लेखनीय है कि रामविलास पासवान ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजग नीत केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का विरोध करने को लेकर राजद पर निशाना साधा था। पासवान ने बिना नाम लिये कहा था कि- वे (राजद) सिर्फ नारेबाजी करते हैं और एक अंगूठा छाप को मुख्यमंत्री बनाते हैं। 1997 में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला के मामले में गिरफ्तारी का सामना करने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए अपनी पत्नी राबडी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था, जिन्होंने कम औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है। 

वहीं, अंगूठा छाप वाले बयान पर चिराग पासवान ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। चिराग ने कहा कि आशा पासवान हमारे परिवार की सदस्य हैं और हम पारिवारिक मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

टॅग्स :बिहार समाचाररामविलास पासवानराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए