लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माणः सुप्रीम कोर्ट के अनुरूप गठित किया जाएगा न्यास, नये कानून की जरूरत नहीं

By भाषा | Updated: November 14, 2019 19:39 IST

सरकारी अधिकारी ने इस उद्देश्य के लिये संसद में एक विधेयक लाये जाने की अटकलों को बृहस्पतिवार को खारिज करते हुए यह बात कही। अधिकारी ने बताया कि पिछले शनिवार को आए उच्चतम न्यायालय के आदेश में कहा गया था कि ‘अयोध्या में कतिपय क्षेत्र अधिग्रहण अधिनियम,1993’ की धारा-‘छह’ केंद्र सरकार को एक न्यास या प्राधिकार गठित करने का अधिकार देती है जिसे जमीन सौंपी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि न्यास गठित करने के लिये अलग से कानून बनाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शीर्ष न्यायालय का आदेश कानून जितना ही अच्छा है और यह विधायिका पर भी बाध्यकारी है।

सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की निगरानी के लिये प्रस्तावित न्यास (ट्रस्ट) का गठन इस मुद्दे पर आए उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप करेगी।

एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने इस उद्देश्य के लिये संसद में एक विधेयक लाये जाने की अटकलों को बृहस्पतिवार को खारिज करते हुए यह बात कही। अधिकारी ने बताया कि पिछले शनिवार को आए उच्चतम न्यायालय के आदेश में कहा गया था कि ‘अयोध्या में कतिपय क्षेत्र अधिग्रहण अधिनियम,1993’ की धारा-‘छह’ केंद्र सरकार को एक न्यास या प्राधिकार गठित करने का अधिकार देती है जिसे जमीन सौंपी जाएगी।

उन्होंने कहा कि न्यास गठित करने के लिये अलग से कानून बनाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शीर्ष न्यायालय का आदेश कानून जितना ही अच्छा है और यह विधायिका पर भी बाध्यकारी है। उच्चतम न्यायालय ने कहा था, ‘‘ हमारा यह मानना है कि धारा छह और सात में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार को एक योजना बनाने का निर्देश देना जरूरी होगा,ताकि एक न्यास या अन्य उपयुक्त तंत्र गठित किया जा सके, जिसे मुकदमा पांच (रामलला विराजमान की ओर से दायर वाद) में डिक्री की शर्तों के अनुसार जमीन सौंपी जाए।’’

न्यायालय ने कहा था, ‘‘जमीन के लिये चुने गये न्यास या संस्था के प्रबंधन के संबंध में शक्तियां एवं अधिकार निहित करने के लिये सभी आवश्यक प्रावधान इस योजना में शामिल होंगे।’’ इससे पहले, दिन में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि न्यायालय ने उसे (सरकार को) जो कुछ कहा है, वह केंद्र सरकार करेगी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ कहने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्याउत्तर प्रदेशराम जन्मभूमिसुप्रीम कोर्टमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां