लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: 22 जनवरी से पहले अयोध्या में शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की घोषणा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 8, 2024 16:32 IST

जयवीर सिंह ने कहा कि शहर में आने वाले भक्तों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। हम जल सेवाएं भी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हवाईअड्डा सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उद्घाटन देखने के लिए शहर में आने वाले भक्तों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों।

Open in App
ठळक मुद्दे22 जनवरी से पहले अयोध्या में शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवायूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की घोषणा22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना निर्धारित है

Ayodhya Ram Temple inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना निर्धारित है।  22 जनवरी को मध्य दिवस में श्री राम लला के  विग्रह की आंखों से पट्टी खोली जाएगी और उन्हें दर्पण दिखाया जाएगा। इस तरह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब केवल दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के  पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने घोषणा की है कि  विभाग जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करेगा। समारोह में बड़ी संख्या में आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यूपी के  पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कोई विशेष तारीख नहीं बताई लेकिन कहा कि हेलीकॉप्टर सेवाएं 22 जनवरी से पहले शुरू हो जाएंगी।

एएनआई से बात करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि शहर में आने वाले भक्तों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। हम जल सेवाएं भी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हवाईअड्डा सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उद्घाटन देखने के लिए शहर में आने वाले भक्तों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि शहर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए रेलवे की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

बता दें कि उद्घाटन समारोह के लिए गणमान्य लोगों को न्यौता भी भेजा जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित किए जाने वाले लोगों की सूची में 7,000 से अधिक लोग हैं जिनमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, अभिनेता अमिताभ बच्चन और उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी भी शामिल हैं। राम मंदिर में भव्य 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए विभिन्न संप्रदायों और समुदायों को निमंत्रण भेजा गया है। इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या को सजाया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समारोह में शामिल होंगे। 

ट्रस्ट ने देश भर से 4,000 संतों और विदेश से 50 मेहमानों को भी आमंत्रित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को भी निमंत्रण भेजा गया है। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले के प्रमुख मुद्दई रहे इकबाल अंसारी को भी समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक "रामायण" में भगवान राम और देवी सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस