लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: राम नाम के सहारे 480 किमी की पैदल यात्रा, सामाजिक सौहार्द्र की मिसाल, आगरा से अयोध्या पैदल निकले दो दोस्त अली और प्रिंस, जानें क्या है मकसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2024 16:04 IST

Ram Mandir: ताजनगरी आगरा के उस्मान अली (30) और प्रिंस शर्मा सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों दोस्तों को लोग दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। उस्मान और प्रिंस का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है। राम नाम के सहारे 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे।

Ram Mandir: सामाजिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करते हुए दो दोस्त यहां से अयोध्या के लिए पैदल रवाना हुये हैं । दोनों दोस्तों में एक एक हिंदू है और दूसरा मुसलमान । दोनों का कहना है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक उनकी अयोध्या पहुंचने की योजना है। ताजनगरी आगरा के उस्मान अली (30) और प्रिंस शर्मा सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़े हैं।

इन दोनों दोस्तों को लोग दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। उस्मान और प्रिंस का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है। दोनों ने कहा कि केवल हिन्दुओं में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नहीं है, बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश हैं। उस्मान अली और प्रिंस शर्मा ने बताया कि वे राम नाम के सहारे 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे और इसके बाद भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।

दोनों दोस्तों के हाथों में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है। लोगों के पूछने पर उस्मान अली ने कहा ,‘‘भगवान श्रीराम सबके हैं। मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। लेकिन श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं। इंसान का दिल साफ होना जरूरी है। राम जी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं।’’ उस्मान अली ने बताया कि उनकी पत्नी समीरा खातून ने भी उनका मनोबल बढ़ाया है। 

सिंधिया, आदित्यनाथ ने अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली उड़ान को हरी झंडी दिखाई

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो देश की प्रगति सुनिश्चित करता है। हमने पिछले साल नवंबर में दिवाली मनाई थी। इस बीच, मेरे राज्य (मध्य प्रदेश) के लोगों ने भी विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तीन दिसंबर को दिवाली मनाई थी। अब, हम एक और दिवाली मनाएंगे। 22 जनवरी को।’’

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है। वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिये अपने संबोधन में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा और पूरा देश इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग उत्सुकता से अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं।

चार या पांच साल पहले कोई भी नहीं सोच सकता था कि अयोध्या में एक हवाई अड्डा बनाया जाएगा। हालांकि, यह अब एक वास्तविकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ आज उत्तर प्रदेश हवाई संपर्क के मामले में एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभरा है।

प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से उड़ानों के बाद अयोध्या और कोलकाता को जोड़ने वाली एक उड़ान सेवा भी आज से शुरू हो गई है।’’

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'