लाइव न्यूज़ :

Ram Jethmalani Death: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा- कानून के क्षेत्र के दिग्गज थे जेठमलानी

By भाषा | Updated: September 8, 2019 20:58 IST

बीसीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ आज हमने कानून के क्षेत्र के एक महान और प्रतिष्ठित हस्ती खो दी। राम जेठमलानी कानून के क्षेत्र के दिग्गज थे। उनके ज्ञान के कारण उनका बार और बेंच में बड़ा सम्मान था।’’

Open in App

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने मशहूर न्यायविद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर रविवार को शोक प्रकट किया और कहा कि कानून बिरादरी की एक प्रतिष्ठित हस्ती चली गयी। वकीलों के इस शीर्ष संगठन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि जेठमलानी कानून के क्षेत्र के महान दिग्गज थे।

बीसीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ आज हमने कानून के क्षेत्र के एक महान और प्रतिष्ठित हस्ती खो दी। राम जेठमलानी कानून के क्षेत्र के दिग्गज थे। उनके ज्ञान के कारण उनका बार और बेंच में बड़ा सम्मान था।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘जेठमलानी फौजदारी से संबंधित ऐसे अधिवक्ता थे जिनकी सबसे अधिक मांग थी । वह वकील बनने के लिए ही पैदा हुए थे।’’

उसमें कहा गया है कि वैसे तो वह फौजदारी के मामलों के माहिर थे, लेकिन वह कई हाई प्रोफाइल दिवानी मामलों में भी पेश हुए और 1959 में सनसनीखेज नानावती मामले में अपनी पेशी से वह सुर्खियों में आये।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ उन्होंने अपने पीछे एक विरासत, रिक्तता छोड़ी है जिसे शायद नहीं भरा जा सकता। उन्होंने वयोवृद्ध अवस्था तक जिंदगी जी और अब वह हमारे बीच नहीं है, निश्चित ही वह याद आयेंगे। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और ईश्वर से कामना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे।’’

बीसीआई के वकील राकेश द्विवेद्वी समेत कई वरिष्ठ वकीलों ने जेठमलानी के निधन पर शोक प्रकट किया है। द्विवेद्वी ने कहा कि एक प्रतिष्ठित नेता एवं वकील के तौर पर उन्होंने दोनों क्षेत्रों में सफलता पायी ।

पूर्व अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल और वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ रामजेठमलानी हमारे बीच नहीं हैं, हमारा संबंध एक ही शहद शिकुरपुर शिंद से था। हमारा साझा सपना था- भारत और पाकिस्तान को मित्र के रूप में देखना और यह उनका अधूरा एजेंडा रह गया। वह अफजल गुरू समेत उन सभी के लिए थे जिन्हें उनकी जरूरत थी। हमारी राजनीति भले ही भिन्न थी लेकिन हम एक दूसरे को प्यार करते थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’ अन्य वरिष्ठ वकील अमन सिन्हा ने भी जेठमलानी के निधन पर शोक प्रकट किया। 

टॅग्स :राम जेठमलानीबार काउंसिल ऑफ इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील