लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि विवादः भाजपा सांसद ने कहा- कोर्ट ने ‘हमारे पक्ष में’ फैसला इसलिए दिया क्योंकि केंद्र में हमारी सरकार

By भाषा | Updated: November 15, 2019 19:58 IST

शुक्रवार को सांसद के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भरूच कांग्रेस अध्यक्ष परिमल सिंह राणा ने वसावा को आड़े हाथ लेते हुए उनसे माफी की मांग की। राणा ने संवाददाताओं से कहा, “यह दावा कर कि फैसला इसलिए दिया क्योंकि केंद्र में भाजपा है, क्या वसावा सांप्रदायिक तनाव भड़काना चाहते थे? हम उनके बयान की निंदा करते हैं और उनसे माफी की मांग करते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देवसावा ने विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि वह केवल यह रेखांकित कर रहे थे।फैसले के बाद भाजपा ने किस तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति संभाली।

गुजरात के भरुच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने गुरुवार को दावा किया कि राम जन्मभूमि विवाद मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने ‘हमारे पक्ष में’ फैसला इसलिए दिया क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है।

कांग्रेस ने इसकी निंदा की है और वसावा से माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस ने वसावा पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया है। हालांकि वसावा ने बाद में कहा कि वह केवल यह रेखांकित कर रहे थे कि नौ नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद भाजपा सरकार (केंद्र में) किस तरह कानून व्यवस्था को संभालने में सफल रही।

भरुच में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए वसावा ने कहा, “राम जन्मभूमि मुद्दा बहुत पुराना था। इतने साल गुजर गए। यहां तक की भारत की स्वतंत्रता के पहले से राम जन्मभूमि आंदोलन चल रहा था। बहुत से लोग शहीद हुए और बहुत सारे लोगों ने (विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण को लेकर) आंदोलन में भाग लिया। ” जनसभा को संबोधित करते हुए वसावा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को हमारे पक्ष में ही फैसला देना था क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है।

शुक्रवार को सांसद के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भरूच कांग्रेस अध्यक्ष परिमल सिंह राणा ने वसावा को आड़े हाथ लेते हुए उनसे माफी की मांग की। राणा ने संवाददाताओं से कहा, “यह दावा कर कि फैसला इसलिए दिया क्योंकि केंद्र में भाजपा है, क्या वसावा सांप्रदायिक तनाव भड़काना चाहते थे? हम उनके बयान की निंदा करते हैं और उनसे माफी की मांग करते हैं।”

बाद में शुक्रवार को वसावा ने विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि वह केवल यह रेखांकित कर रहे थे फैसले के बाद भाजपा ने किस तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति संभाली। उन्होंने कहा “आप इसकी कल्पना कर सकते हैं कि यदि भाजपा उत्तर प्रदेश और केंद्र में सत्ता में नहीं होती तो क्या स्थिति होती। कई स्थानों पर हिंसा भड़क सकती थी, लेकिन जबसे भाजपा सत्ता में है ऐसी कोई घटना नहीं हुई। भाजपा की सरकार होने के कारण फैसला आने के बाद वातावरण शांतिपूर्ण रहा।” 

टॅग्स :अयोध्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील