राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में चिंता

By भाषा | Published: November 9, 2019 06:52 AM2019-11-09T06:52:22+5:302019-11-09T06:55:12+5:30

पीएसी जवानों ने भी मंदिर क्षेत्र के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। स्थानीय निवासी शनिवार सुबह आने वाले संभावित फैसले पर चर्चा करते नजर आए।

Ram Janmabhoomi-Babri Masjid case: Concern in Ayodhya before Supreme Court verdict | राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में चिंता

अयोध्या में पुलिस की चौकसी। (फोटो- एएनआई)

Highlightsसंवेदनशील राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय के फैसला सुनाए जाने की खबर मिलते ही यहां लोगों के चेहरे पर चिंता झलकने लगी। पीएसी जवानों ने भी मंदिर क्षेत्र के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। स्थानीय निवासी शनिवार सुबह आने वाले संभावित फैसले पर चर्चा करते नजर आए।

संवेदनशील राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय के फैसला सुनाए जाने की खबर मिलते ही यहां लोगों के चेहरे पर चिंता झलकने लगी।

हनुमानगढ़ी मंदिर और सरकारी श्रीराम चिकित्सालय के पास पुलिसकर्मियों ने वाहनों की जांच तेज कर दी।

पीएसी जवानों ने भी मंदिर क्षेत्र के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। स्थानीय निवासी शनिवार सुबह आने वाले संभावित फैसले पर चर्चा करते नजर आए।

कुछ ने कहा कि स्थिति लगभग दिवाली की भीड़ जैसी है लेकिन लोगों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही हैं। देर शाम तक, हनुमानगढ़ी मंदिर के आसपास की अधिकांश दुकानें बंद गई।

किराने की दुकान चलाने वाले राम कुमार ने कहा कि उन्होंने दुकान को कुछ और समय तक खुला रखने फैसला किया, ताकि उनके ग्राहक अंतिम-क्षणों की खरीदारी कर सकें।

कुछ लोगों ने सप्ताहांत पर यात्रा की योजना बनाई थी। लेकिन अब वे अपनी यात्रा के समय में बदलाव कर रहे हैं।

रीता बनर्जी को लखनऊ जाना था लेकिन अब उनका जाना पक्का नहीं है। हनुमानगढ़ी मंदिर में लोगों ने शांति व्यवस्था कायम रहने की प्रार्थना की। शहर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 

Web Title: Ram Janmabhoomi-Babri Masjid case: Concern in Ayodhya before Supreme Court verdict

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे