लाइव न्यूज़ :

दो महीने में ही राज्यसभा महासचिव को पद से हटाया गया, सत्र शुरू होने से ठीक पहले फैसला, विपक्ष ने जताया आश्चर्य

By विशाल कुमार | Updated: November 13, 2021 07:57 IST

दो महीने में पी. पी. के. रामाचार्युलु को हटाए जाने पर कांग्रेस नेता व राज्यसभा के सांसद जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा कि मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं हुआ. रामाचार्युलु एक पेशेवर, गैर-पक्षपाती और इस पद के लिए पूरी तरह योग्य थे. मोदी सरकार में यह तीनों ही गुण अभिशाप हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी उच्च सदन के नए महासचिव होंगे.मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह आश्चर्यजनक और चौंकाने वाला है.मोदी के खिलाफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई थी.

नई दिल्ली: राज्यसभा के महासचिव पद पर नियुक्ति होने के दो महीने में ही पी. पी. के. रामाचार्युलु को हटाने पर विपक्ष ने आश्चर्य जताया है. यह फेरबदल संसद का शीत सत्र 29 नवंबर से शुरू होने से पहले हुआ है.

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी उच्च सदन के नए महासचिव होंगे.

उनके मुताबिक, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस संबंध में जारी एक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.  मोदी भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1982 के बैच के अधिकारी हैं.

रामाचार्युलु को अब राज्यसभा सचिवालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है. उन्हें सितंबर में राज्यसभा का महासचिव नियुक्त किया गया था। सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस पद से क्यों हटाया गया, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

राज्यसभा के महासचिव, सचिवालय के प्रशासनिक प्रमुख तथा सभापति की ओर से और उनके नाम से संचालित सभी प्रशासनिक और अधिशासी कार्यों के समग्र प्रभारी होते हैं.

सत्र शुरू होने ठीक पहले तबादले पर विपक्ष ने जताय आश्चर्य

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह आश्चर्यजनक और चौंकाने वाला है. जब सत्र पहले ही बुलाया जा चुका था, तो अचानक यह फैसला क्यों लिया गया, इसके क्या कारण हैं? इसके पीछे क्या मकसद और मंशा है, हमें पता लगाना होगा. उन्होंने कहा कि सामान्य प्रथा कानून विशेषज्ञों को महासचिव नियुक्त करना है.

उन्होंने कहा कि क्या उन्होंने भारत के उपराष्ट्रपति से परामर्श किया है जो सदन के सभापति भी हैं, हम नहीं जानते। वह भी हमें पता लगाना होगा।

दो महीने के भीतर रामाचार्युलु को हटाए जाने पर कांग्रेस नेता व राज्यसभा के सांसद जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं हुआ. रामाचार्युलु एक पेशेवर, गैर-पक्षपाती और इस पद के लिए पूरी तरह योग्य थे---मोदी सरकार में यह तीनों ही गुण अभिशाप हैं.’’

वहीं, टीएमसी और राजद ने भी इस फैसले पर आश्चर्य जताया.

टीएमसी के चीफ व्हिप सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि मुश्किल से 73 दिन पहले नियुक्त किए गए एक व्यक्ति की जगह अचानक एक आईआरएस अधिकारी ने क्यों ले ली?

राजद नेता मनोज झा ने कहा कि मुझे यह बहुत ही विचित्र और अकथनीय लगता है. वह एक भी सत्र में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उनकी नियुक्ति अंतिम सत्र समाप्त होने के बाद की गई थी. और एक नए सत्र की पूर्व संध्या पर आप किसी नए को लेकर आते हैं; जो सवाल उठाता है.

मोदी के खिलाफ वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री से की गई थी शिकायत

जून 2019 में एक मुख्य आयकर आयुक्त (मुंबई) ने मोदी के खिलाफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अधिकारी ने मोदी पर एक संवेदनशील मामले को दफनाने का आदेश देने का जिक्र किया था.

शिकायत मुख्य आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय और कैबिनेट सचिवालय को भेजी गई थी. यह भी आरोप लगाया गया कि सीबीडीटी अध्यक्ष ने मुख्य आयुक्त को सूचित किया था कि उन्होंने एक विपक्षी नेता के खिलाफ सफल खोज कार्रवाई के कारण अपना पद सुरक्षित कर लिया है.

शिकायत के दो महीने बाद उन्हें सरकार द्वारा एक साल का विस्तार दिया गया और बाद में उन्हें प्रमुख कर निकाय के प्रमुख के रूप में दो और विस्तार दिए गए.

टॅग्स :राज्य सभाVenkaiah Naiduकांग्रेसमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?