लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha: राज्यसभा टिकट के बाद पटना में सरकारी आवास खाली से किया बाहर, सीएम नीतीश ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को दिया झटका

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2022 20:12 IST

Rajya Sabha: जदयू ने आरसीपी सिंह के बदले झारखंड में पार्टी के अध्यक्ष खीरू महतो पर भरोसा जताया गया. आरसीपी का कार्यकाल 6 जुलाई तक है.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय इस्पात मंत्री को स्ट्रैंड रोड (7 नंबर) का बड़ा बंगला खाली करना पड़ेगा.बंगला जदयू विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी के नाम से आवंटित था. पटना का भी बंगला खाली करना पड़ेगा.

Rajya Sabha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का राज्यसभा का टिकट काटने के बाद अब उनका सरकारी आवास खाली करवा दिया है. जदयू के आरसीपी मंत्री वाले बंगला में रहते थे. लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजरें टेंढी हुईं, हाथ से बंगला भी जा रहा है.

अब वह बंगला मुख्य सचिव के नाम से आवंटित किया गया है. पटना के 7 स्टैंड रोड पर आरसीपी सिंह का बंगला था. वह कई सालों से इस बंगले में रह रहे थे. स्ट्रैंड रोड में स्थित मंत्री पूल का यह बंगला जदयू विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ संजय गांधी के नाम से आवंटित था. अब उन्हें नया बंगला आवंटित कर दिया गया है.

हाल ही में जदयू ने आरसीपी के बदले झारखंड में पार्टी के अध्यक्ष खीरू महतो पर भरोसा जताया गया. खीरू अब राज्यसभा सदस्य हो गए हैं. आरसीपी का कार्यकाल 6 जुलाई तक है. इसके बाद क्या होगा? इसपर राजनीतिक गलियारे में चर्चा बनी हुई है. अब उन्हें पटना का भी बंगला खाली करना पड़ेगा.

भवन निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज विधान पार्षद संजय कुमार सिंह के बंगले को मुख्य सचिव के नाम से कर्णांकित किए जाने की अधिसूचना जारी हो गई. जिस वक्त आरसीपी सिंह को राज्यसभा नहीं भेजे जाने का निर्णय जदयू ने लिया था, उसी समय से यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि केंद्रीय इस्पात मंत्री को स्ट्रैंड रोड (7 नंबर) का बड़ा बंगला खाली करना पड़ेगा.

इसतरह से मंत्रियों के आवासीय इलाके में अब आरसीपी सिंह का ठिकाना नहीं रहेगा. पिछले 12 वर्षों से आरसीपी सिंह इस बंगले में रह रहे थे. एक समय पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में आरके सिंह वहां रहते थे. आरके सिंह के दिल्ली चले जाने के बाद इस बंगले को नए सिरे से विकसित किया गया. बंगले में बड़ा लान भी है.

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए