लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को लेकर राज्यसभा में चिंता, संसद सत्र जल्दी स्थगित किए जाने की उठी मांग

By भाषा | Updated: March 16, 2020 14:10 IST

भारत में कोरोना वायरस 115 लोग पीड़ित है। भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है। मृतक के परिवार वालों को चार-चार लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा सदस्य इलामारम करीम ने शून्यकाल में कोरोना वायरस का मुद्दा उठाया। भाजपा सदस्य सरोज पांडे ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की मांग की।

नई दिल्ली: विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट के गहराने का मुद्दा सोमवार को राज्यसभा में उठा और एक सदस्य ने सुझाव दिया कि स्थिति को देखते हुए संसद का मौजूदा सत्र जल्दी स्थगित कर दिया जाना चाहिए। एक अन्य सदस्य ने मांग की कि ऐसी स्थिति में टिकटें रद्द कराने पर लगने वाला शुल्क नहीं लेने के लिए विमानन कंपनियों और रेलवे को निर्देश दिया जाना चाहिए। अन्नाद्रमुक सदस्य एस आर बालासुब्रमण्यम ने कोरोना वायरस के कारण स्कूल-कालेजों के बंद होने और विभिन्न आयोजनों के टलने या स्थगित होने का जिक्र किया।

उन्होंने इसी क्रम में सुझाव दिया कि संसद के मौजूदा सत्र को भी जल्दी स्थगित कर दिया जाना चाहिए। माकपा सदस्य इलामारम करीम ने शून्यकाल में कोरोना वायरस का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी यात्राएं स्थगित कर दी हैं और टिकट रद्द कराए हैं। करीम ने सरकार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और कहा कि स्थिति को देखते हुए विमानन कंपनियों और रेलवे को टिकट निरस्तीकरण शुल्क नहीं लेने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

इस पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि यह एक सुझाव है और इस पर विचार किया जाना चाहिए। शून्यकाल में ही तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, बीजद के सस्मित पात्रा और भाजपा के विकास महात्मे, सपा के रामगोपाल यादव ने भी कोरोना वायरस से जुड़े अलग अलग मुद्दे उठाए। सदस्यों ने चिकेन खाने से कोरोना वायरस फैलने जैसी अफवाहों का भी जिक्र किया। सभापति नायडू ने कहा कि सरकार को इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए।

भाजपा सदस्य सरोज पांडे ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की मांग की वहीं राजद के मनोज कुमार झा ने मनरेगा की मजदूरी में संशोधन कर इसे सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 600 रुपये प्रति दिन करने की मांग की। कांग्रेस सदस्य मोतीलाल वोरा ने पूर्वोत्तर सहित विभिन्न राज्यों में वनों के घटने पर चिंता जतायी। उन्होंने मांग की कि केंद्र को राज्यों के साथ विचार विमर्श कर सुनिश्चित करना चाहिए कि वन क्षेत्र कम से कम 33 प्रतिशत हों। शून्यकाल में ही भाजपा के केजे अल्फोंस, वाई एस चौधरी और राकेश सिन्हा, अन्नाद्रमुक के आर वैद्यलिंगम और ए के सेल्वाराज, बीजद के प्रशांत नंदा सहित कई अन्य सदस्यों ने भी लोक महत्व से जुड़े अपने अपने विषय उठाए। भाषा अविनाश नरेश

टॅग्स :कोरोना वायरसराज्य सभासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया