लाइव न्यूज़ :

जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता विवेक तंखा, कहा- देश हित के लिए जरूरी है ये कानून

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 17, 2021 18:09 IST

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को देश हित में बताया है। साथ ही तंखा ने कहा कि मैं इस कानून का समर्थक हूं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को देश हित में बताया है। विवेक तंखा ने खुद को इस कानून का समर्थक बताते हुए कहा कि यह देश हित के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय मिशन को पार्टी के वोट इश्यू से ऊपर रखें, नहीं तो राष्ट्र पिछड़ जाएगा।

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को देश हित में बताया है। साथ ही तंखा ने कहा कि मैं इस कानून का समर्थक हूं। यह देश हित के लिए जरूरी है। यदि हमने जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया तो न तो सभी को रोजगार मिल पाएगा और न देश तरक्की कर पाएगा। हर साल हम एक ऑस्ट्रेलिया जितनी आबादी बढा लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसके राजनीतिकरण का विरोधी हूं। 

शनिवार को तंखा शहर में आयोजित कार्यक्रमों मे शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होनें कहा कि संजय गांधी इमरजेंसी के इस कानून को लेकर आए थे। कार्यक्रम अच्छा था, लेकिन समय सही नहीं था और तरीका भी सही नहीं था क्योंकि आपने दबाव बनाया। यही कारण रहा कि कांग्रेस को चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा। अब भाजपा इसे लेकर आ रही हैं। वह वोट की राजनीति है। यह देश का प्रोग्राम है। सभी पार्टी को बुलाकर इस पर बात की जानी चाहिए। देश जनसंख्या के कारण ही कई दशक पीछे चला गया। इस राष्ट्रीय मिशन को पार्टी के वोट इश्यू से ऊपर रखें, नहीं तो राष्ट्र फिर पिछड़ जाएगा।

कमलनाथ योग्य और अनुभवी नेता

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राष्ट्रीय स्तर पर दी जाने वाली जिम्मेदारियों की खबर पर उन्होंने कहा कि वे एक काबिल नेता हैं। वरिष्ठ भी हैं और उनका राजनीतिक अनुभव भी ज्यादा है। उनकी अपनी व्यवस्थाएं भी है। यदि पार्टी उन्हें जिम्मेदारी सौंपती है तो इससे अच्छी बात कुछ नहीं होगी। बता दें कि हाल ही में कमलनाथ ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चर्चा तेज

हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून ने एक नई बहस छेड़ दी है। कई नेताओं ने जनसंख्या नियंत्रण की बात कही है। खासतौर पर एनडीए के शासन वाले राज्यों में इस तरह के कानूनों को लागू किया जा सकता है। बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग तेज हो गई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र