लाइव न्यूज़ :

rajya sabha live: भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा- CAA पर भ्रम फैलाया जा रहा है, दिल्ली हिंसा को भड़काया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 18:22 IST

दिल्ली में पिछले माह हुई हिंसा को लेकर राज्यसभा में गुरुवार को विपक्ष ने सत्तारूढ़ भाजपा पर ‘‘सांप्रदायिक वायरस’’ फैलाने का आरोप लगाया तथा इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देभाषणों के कारण दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा को कथित रूप से भड़काया गया। दिल्ली पुलिस बल के पास 87 हजार कर्मी हैं किंतु दुर्भाग्यवश दंगों पर काबू नहीं पाया जा सका।

नई दिल्लीः दिल्ली हिंसा पर संसद में बहस जारी है। भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि CAA पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। भाषणों के कारण दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा को कथित रूप से भड़काया गया।

“ये कौन लोग हैं जो आजादी की मांग कर रहे हैं? क्या इन्हें अब तक आजादी नहीं मिली? पहले इस आजादी में अंदर आये माओवादी, फिर अंदर घुसे नक्सलवादी, फिर जिहादी, फिर बगदादी और फिर इसमें आये जल्लादी!”

दिल्ली में पिछले माह हुई हिंसा को लेकर राज्यसभा में गुरुवार को विपक्ष ने सत्तारूढ़ भाजपा पर ‘‘सांप्रदायिक वायरस’’ फैलाने का आरोप लगाया तथा इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की। साथ ही, विपक्ष ने आशंका जतायी कि सरकार द्वारा घोषित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में कहीं पीड़ितों को ही आरोपी न बना दिया जाए।

दिल्ली के कुछ भागों में हाल की कानून और व्यवस्था की स्थिति की चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि जब दिल्ली जल रही थी तो प्रधानमंत्री 70 घंटे तक चुप रहे तथा पुलिस सबूतों को नष्ट करने और दंगाइयों की मदद करने में व्यस्त थी। सदन में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह से सवाल करते हुए सिब्बल ने कहा कि नफरत फैलाने के भाषण देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गयी।

उन्होंने दावा किया इन भाषणों के कारण दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा को कथित रूप से भड़काया गया। उन्होंने भारतीय संविधान का उल्लेख करते हुए सरकार से कहा, ‘‘आप गायों की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकते हैं किंतु मनुष्यों के लिए नहीं। क्या हमें मनुष्यों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक और अनुच्छेद लाने की जरूरत है।’’ दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा फैलने की तुलना विश्व भर में कोरोना वायरस के प्रसार से करते हुए पूर्व कानून मंत्री ने कहा, ‘‘इस वायरस की जड़ें हम जानते...इसकी साजिश किसने रची...गृह मंत्री ने पुलिसकर्मियों द्वारा सीसीटीवी तोड़ने के फुटेज देखे होंगे।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस बल के पास 87 हजार कर्मी हैं किंतु दुर्भाग्यवश दंगों पर काबू नहीं पाया जा सका। सिब्बल ने यह भी आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमेरिका से आये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में लगे हुए थे और उन्होंने दिल्ली में दंगों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी को यह मालूम था कि क्या हो रहा है, किंतु दिल्ली पुलिस कुछ भी नहीं जानती थी। ’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि 25 फरवरी को सरकार की एक विज्ञप्ति में दिल्ली दंगों को ‘‘स्वत: स्फूर्त’’ बताया गया जबकि बुधवार को गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा कि यह एक साजिश थी।

उन्होंने कहा कि इस फसाद में जान गंवाने वाले 53 लोगों में से 34 एक समुदाय के थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक तानेबाने को नुकान पहुंचाने वाले जिन तत्वों ने हिंसा फैलायी, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में देरी क्यों की जा रही है। सिब्बल ने दिल्ली दंगों की जांच एसआईटी से कराने की सरकार की घोषणा पर संदेह जताते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि इस जांच की रिपोर्ट में पीड़ितों को ही दोषी न ठहरा दिया जाए और फसाद करने वालों को बचा लिया जाए। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसानागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली क्राइमसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?