लाइव न्यूज़ :

बसपा का आरोप, बीजेपी ने हमारे विधायक को अगवा कर जीता राज्यसभा चुनाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2018 01:52 IST

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में 10 में से 9 सीजों पर बीजेपी का कब्जा रहा। वहीं, सपा को एक सीट मिली है।

Open in App

लखनऊ, 24 मार्च; उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी ने 10 सीटों में से 9 सीटों पर कब्जा किया है तो वहीं सपा को मात्र एक सीट मिली है। इस बात से बौखलाए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बीजेपी चुनाव को गलत तरीके से जीतने का आरोप लगाया है। बीएसपी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में धांधली कर जीत हासिल की है। 

सतीश चंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीएसपी के प्रत्याशी को हराने के लिए मुख्तार अंसारी को वोट डालने से रोका गया है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को वोट डालने के लिए कोर्ट ने इजाजत दे दी थी। लेकिन उनको बीजेपी ने जानकर उनको वोट डालने से रोकने के लिए जेल में डाल दिया था। सतीश चंद्र मिश्रा ने आगे कहा, ''हम चुनाव आयोग के फैसले के बाद कोर्ट  गए। जहां से मुख्तार अंसारी को वोट डालने की इजाजत भी मिली। ऐसे में प्रशासन का काम था कि वह जेल में जाकर मुख्तार अंसारी का वोट ले। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बीजेपी की साजिश के तहत उनको वोट डालने से रोका गया है। ताकी बीजेपी 9वीं सीट भी जीत जाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चुनावों में मुख्तार अंसारी को जेल से लाकर वोट डलवाया गया है।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: जानें कौन कहां से कितनी सीटों पर जीता, यहां देखें पूरी लिस्ट

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी ने हमारे दो विधायकों को पुलिस के दम पर अगवा करवा लिया। उनसे जोर-जबरदस्ती करके वोट लेने का काम किया गया। इतना ही नहीं, जो दो विधायक दूसरे दल के थे, उनके साथ भी बीजेपी ने जबरदस्ती की और उनसे वोट लिया। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वोटिंग के दौरान भी जमकर घोटला किया गया है। इस चुनाव में जितनी धांधली हुई है, उतनी आज से पहले कभी नहीं हुई थी। बीजेपी ने इस चुनाव में जीतने के लिए बल और धन दोनों का प्रयोग किया है। 

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)राज्य सभाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया