लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Elections 2024: भाजपा ने हिमाचल में कांग्रेस उम्मीदवार के सामने पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को उतारा, निर्विरोध निर्वाचित होने की मंशा पर फिरा पानी

By आकाश चौरसिया | Updated: February 15, 2024 18:25 IST

हर्ष महाजन पहले कांग्रेस की राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री का पद संभाल चुके हैं और साल 1986 से 1995 के बीच युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा के इस दांव ने सिंघवी को निर्विरोध निर्वाचित कराने की कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के सामने पूर्व कांग्रेसी को चुनाव में उतार दियाउम्मीदवार हर्ष महाजन कांग्रेस की पूर्व राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे हैंइसके अलावा हर्ष साल 1986 से 1995 के बीच युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं

Rajya Sabha Elections 2024: भाजपा ने हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के सामने हर्ष महाजन को मैदान में उतारकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है। हर्ष महाजन पहले कांग्रेस की राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री का पद संभाल चुके हैं और साल 1986 से 1995 के बीच युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा के इस दांव ने सिंघवी को निर्विरोध निर्वाचित कराने की कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

भाजपा ने ऐसे समय पर तुरुप का पत्ता फेंका है, जब कांग्रेस की ओर से निर्विरोध जीत का दावा किया जा रहा था। हर्ष महाजन भाजपा में 2022 के हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले आएं थे। महाजन ने इस दौरान विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अगुवाई में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामंकन दाखिल किया।   

अभी हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कुल 68 विधाकों में से कांग्रेस के 40, भाजपा के 25 और 3 निर्दलीय विधायक हैं। महाजन ने नामंकन के दौरान कहा, "हम चुनाव जीतेंगे और मैंने नामंकन जीतने के लिए फाइल किया है"।  

जब हर्ष महाजन से संख्या और क्रॉस-वोटिंग की संभावन के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा, उन्हें संख्या चिंता नहीं है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस में कुछ विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं, जिनके मत उनको मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा सारी स्थिति 27 फरवरी को स्पष्ट हो जाएगी।

हर्ष महाजन हिमाचल विधानसभा में तीन बार साल 1993, 1998 और 2003 में विधायक के रूप में चुनकर आए हैं। सिंघवी को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन अगर राज्य से किसी को टिकट दिया जाता तो बेहतर होता। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकांग्रेसBJPहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस