लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: बिहार से 6 और ओडिशा से 3 प्रत्याशी जीते, भाजपा ने तीन, बीजद और राजद ने 2-2 और जदयू-कांग्रेस ने राज्यसभा में एक-एक सीट पर किया कब्जा, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2024 17:24 IST

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा के लिए राजद कोटे से निर्वाचित सांसद मनोज झा ने कहा कि हमारी और संजय यादव की जोड़ी निर्वाचित घोषित हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनका आभार जताया। सभी उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे और जीत का सर्टिफिकेट हासिल किया।  मतदान की नौबत नहीं आई और सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

Rajya Sabha Election 2024:  बिहार के सभी 6 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। राज्यसभा के लिए बिहार से भाजपा के दो, राजद के दो, जदयू के एक और कांग्रेस से एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। किसी अन्य उम्मीदवार के द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के फलस्वरूप मतदान की नौबत नहीं आई और सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सभी उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे और जीत का सर्टिफिकेट हासिल किया। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद जदयू नेता संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनका आभार जताया। वहीं राज्यसभा के लिए राजद कोटे से निर्वाचित सांसद मनोज झा ने कहा कि हमारी और संजय यादव की जोड़ी निर्वाचित घोषित हुई है।

हमारी पूरी कोशिश है कि जो कई लहर चल रही है, इस लहर के बीच हम अपनी पार्टी जनता की बातों को रखेंगे। लगातार दूसरी बार पार्टी द्वारा मौका दिए जाने पर मनोज झा ने कहा कि इसके लिए मैं लालू प्रसाद, राबड़ी जी और तेजस्वी यादव को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। संसद में मेरी कोशिश होगी कि देश में फैल रही काली शक्तियों को रोक सकूं।

वहीं, राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित होने के बाद संजय यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और तेजस्वी यादव जी का शुक्रिया। उन्होंने कहा कि सदन में मेरी कोशिश होगी कि बिहार से जुड़े मुद्दों को उठाऊं और उनका समाधान करा सकूं। इस दौरान तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा की जिक्र करते हुए संजय यादव ने कहा कि आज जिस तरीके से तेजस्वी यादव के सभा में भीड़ आई है, इससे आप आगे बिहार की स्थिति का आकलन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में खाली हुई बिहार की 6 सीटों पर भाजपा की तरफ से भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था।

जबकि जदयू से संजय झा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं राष्ट्रीय जनता दल से मनोज झा और तेजस्वी के करीबी संजय यादव  के अलावा कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। सभी को जीत का सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया गया है।

वैष्णव और बीजद के दो नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बीजू जनता दल (बीजद) के देबाशीष सामंतराय और सुभाशीष खुंटिया मंगलवार को ओडिशा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी अबनिकांता पटनायक ने आज दोपहर नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद निर्वाचित व्यक्तियों के नामों की घोषणा की।

भाजपा प्रत्याशी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओड़िशा के सत्तारूढ़ दल बीजद के समर्थन से राज्यसभा के लिए फिर से निर्वाचित हुए हैं। वैष्णव ने नामांकन दर्ज करने के आखिरी दिन 15 फरवरी को अपना पर्चा जमा किया था जबकि दो बीजद प्रत्याशियों ने 13 फरवरी को नामांकन पत्र भरा था। वैसे तो बीजद के पास इस साल अप्रैल में (ओडिशा से) खाली हो रही सभी तीन राज्यसभा सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल था लेकिन उसने भाजपा के उम्मीदवार वैष्णव के लिए एक सीट छोड़ते हुए केवल दो प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया।

नवीन पटनायक की अगुवाई वाले बीजद ने ‘राज्य के रेलवे एवं दूरसंचार विकास के व्यापक हित में’ वैष्णव का समर्थन करने का एलान किया था। 2019 में भी पटनायक ने वैष्णव का समर्थन किया था जब वह पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चूंकि इन्हीं तीनों उम्मीदवारों ने ही खाली हो रही तीन सीट के लिए अपना नामांकन पत्र भरा था।

इसलिए चुनाव की जरूरत ही नहीं पड़ी। तीन राज्यसभा सदस्यों-- वैष्णव तथा बीजद के प्रशांत नंदा और अमर पटनायक का कार्यकाल इस साल अप्रैल में पूरा हो जाएगा। यह चुनाव प्रक्रिया इन्हीं रिक्तियों को भरने के लिए की गयी।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहारओड़िसानवीन पटनायकनीतीश कुमारBJPबीजू जनता दल (बीजेडी)कांग्रेसआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष