लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी, चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ राज्यसभा पहुंचे, राजस्थान में तीनों सदस्य निर्विरोध जीते

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2024 16:25 IST

Rajya Sabha Election 2024: राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेन्द्र सिंह (भाजपा) का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है। एक रिक्त सीट पर भी चुनाव हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देचौथा प्रत्याशी न होने के कारण निर्विरोध फैसला हुआ।मदन राठौड़ पाली की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। वर्ष 2003 में पहली बार विधायक बने थे।

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने यह जानकारी दी। चौथा प्रत्याशी न होने के कारण निर्विरोध फैसला हुआ। राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेन्द्र सिंह (भाजपा) का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है। एक रिक्त सीट पर भी चुनाव हुआ। भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद दिसंबर में सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बताया कि राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव- 2024 के लिए तीन सीटों पर तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार सोनिया गांधी तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया तथा मदन राठौड़ को निर्वाचित घोषित किया। उल्लेखनीय है राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य में तीन सीटों के चुनाव होना था और तीन उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी।

तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया

किसी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिए जाने पर तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को होना था। राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेन्द्र सिंह (भाजपा) का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

एक रिक्त सीट पर चुनाव हुआ है क्योंकि भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने विधायक चुने जाने के बाद दिसंबर में सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं। इस निर्वाचन के साथ कांग्रेस के छह और भाजपा के चार सांसद हो जायेंगे।

भाजपा के 115 और कांग्रेस के 70 सदस्य

200 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 115 और कांग्रेस के 70 सदस्य हैं। मुकाबले की स्थिति में एक सीट जीतने के लिए कम से कम 67 वोट की आवश्यकता होगी। राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीट हैं। वर्तमान में कांग्रेस के छह और भाजपा के तीन सदस्य हैं, एक सीट फिलहाल रिक्त है। गरासिया राज्य सरकार के पूर्व मंत्री हैं जबकि राठौड़ पूर्व विधायक हैं।

मदन राठौड़ पाली की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। वह वर्ष 2003 में पहली बार विधायक बने थे। वह वर्ष 2013 में दूसरी बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। वर्ष 2013 से 2018 तक वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वह उप मुख्य सचेतक थे। चुन्नीलाल गरासिया पूर्व मंत्री और संगठन में कई पदों पर रहे हैं। गरासिया वर्तमान में राजस्थान भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। 

आखिरी लोकसभा चुनाव होगा

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं। सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी के इस बार चुनाव नहीं लड़ने के बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। सोनिया गांधी ने तेलंगाना या कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्य के बजाय राजस्थान से चुनाव लड़ने का फैसला किया। राजस्थान में पार्टी तीन सीटों में से एक पर आसानी से जीत की स्थिति में है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावसोनिया गाँधीराजस्थानकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब