लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2022: दो बार राज्यसभा भेजा, जदयू का अध्यक्ष बनाया, केंद्र सरकार में मंत्री हैं, आरसीपी सिंह पर बोले सीएम नीतीश...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2022 17:53 IST

Rajya Sabha Election 2022: जदयू और भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे थे.

Open in App
ठळक मुद्देजदयू से खीरू महतो ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है.भाजपा और जदयू के बड़े नेता शामिल हुए. भाजपा प्रत्याशियों का कुछ कागजात को लेकर आज नामांकन नहीं हो पाया है.

Rajya Sabha Election 2022: केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्‍यसभा टिकट नहीं दिए जाने के मामले पर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह तब से हमारे साथ हैं, जब वह आईएएस अधिकारी थे, उन्हें दो बार राज्यसभा भेजा जा चुका है. पार्टी का अध्यक्ष भी बनाया गया था. वर्तमान में वे केंद्र सरकार में मंत्री हैं. इसलिए उन्हें ये सभी अवसर मिले हैं. 

नीतीश कुमार ने कहा की पार्टी में सभी लोग एकजुट हैं. जो पुराने साथी हैं उन्हें भी मौका मिलना चाहिए. जदयू में सब कुछ ठीक चल रहा है. उन्होंने कहा कहा कि पार्टी में सर्वसम्मति से खीरू महतो को टिकट दिया गया है. वहीं आरसीपी के केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा देने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि अभी इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है. अभी उनका कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है.

आरसीपी को लेकर उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह मिलने के लिए आये थे. किसी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है. दरअसल, आज जदयू और भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे थे. जदयू से खीरू महतो ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है. जबकि भाजपा प्रत्याशियों का कुछ कागजात को लेकर आज नामांकन नहीं हो पाया है. इस दौरान भाजपा और जदयू के बड़े नेता शामिल हुए. 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावनीतीश कुमारजेडीयूBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया