लाइव न्यूज़ :

बिहार से राज्यसभा उपचुनाव में सतीश चंद्र दुबे होंगे NDA के उम्मीदवार

By भाषा | Updated: October 4, 2019 07:05 IST

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने गुरूवार को कहा कि दुबे, जिन्होंने पिछली लोकसभा में वाल्मीकिनगर का प्रतिनिधित्व किया था, शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Open in App

प्रसिद्ध वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन से बिहार में खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए राजग ने भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने गुरूवार को कहा कि दुबे, जिन्होंने पिछली लोकसभा में वाल्मीकिनगर का प्रतिनिधित्व किया था, शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने राज्यसभा की इस सीट के लिए अभी तक अपने किसी भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है पर राजद के सूत्रों ने कहा कि पार्टी किसी को भी मैदान में नहीं उतार सकती क्योंकि राजग के घटक दलों भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के पास अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपेक्षित संख्या है।

जेठमलानी 2016 में लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राजद के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीउपचुनावबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब