लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बिल, कार्यवाही दो बजे तक के लिये स्थगित

By भाषा | Updated: January 2, 2019 13:02 IST

राज्यसभा में आज तीन तलाक बिल भी पेश होने वाला है। लोकसभा में पहले ही ये बिल पारित हो चुका है।

Open in App

कावेरी नदी पर बांध का निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये। इसके बाद उन्होंने हंगामे के कारण सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल असर पड़ने का हवाला देते हुए सभी सदस्यों से कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सकारात्मक योगदान की अपील की। बता दें कि राज्यसभा में आज तीन तलाक बिल भी पेश होने वाला है। 

नायडू ने गत 11 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरु होने के बाद अब तक चक्रवाती तूफान से हुये नुकसान, कृषि संकट सहित विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि सदन में कार्यवाही नहीं हो पाने के कारण संसद की प्रतिष्ठा दांव पर है। नायडू द्वारा शून्य काल के दौरान चर्चा शुरु कराने के साथ ही सदन में विभिन्न दलों के नेताओं ने नारेबाजी शुरु कर दी। अन्नाद्रमुक के सदस्य कावेरी नदी पर बांध के निर्माण का विरोध करते हुए आसन के समीप आ गए।हंगामे के बीच ही तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन, नदीमुल हक और राजद के मनोज झा ने लोक महत्व के अलग अलग मुद्दे उठाए। शोरगुल नहीं थमने पर नायडू ने सदन की बैठक 11 बजकर 25 मिनट पर 15 मिनट के लिये स्थगित कर दी। एक बार के स्थगन के बाद बैठक पुन: शुरु होते ही उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिये स्थगित कर दी। 

टॅग्स :संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब