लाइव न्यूज़ :

बिहार की रैली में राजनाथ सिंह की हुई किरकिरी, किसानों ने भरी सभा में खोली पीएम योजना की पोल

By भाषा | Updated: April 12, 2019 08:09 IST

बुधवार को राजनाथ सिंह बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में धमदहा के एक स्कूल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देमंच पर नीतीश सरकार के मंत्री समेत कई अन्य विधायक भी मौजूद थे.हालांकि राजनाथ ने खुद को संभाला और दोबार पूछा, ‘‘आप लोगों में से किसको-किसको दो-दो हजार की पहली किस्त मिल गई है?

चुनाव के मौसम में नेताओं को ऐसे सच का सामना करना पड़ता है, जो उनके दावों की सारी पोल खोल देता है. ऐसा ही कुछ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी हुआ.

बुधवार को राजनाथ सिंहबिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में धमदहा के एक स्कूल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

लोगों की भीड़ से उत्साहित राजनाथ ने सभा से पूछ लिया कि आप सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत दो-दो हजार रुपए की पहली किश्त मिल गई है न. लेकिन एकसाथ नहीं में जवाब आने पर राजनाथ की खासी किरकिरी हो गई.

हालांकि राजनाथ ने खुद को संभाला और दोबार पूछा, ‘‘आप लोगों में से किसको-किसको दो-दो हजार की पहली किस्त मिल गई है?

जिन लोगों को मिली है वो अपना हाथ उठा दीजिए.’’ लेकिन जब किसी ने हाथ नहीं उठाया तो फिर उन्होंने कहा, ‘‘हाथ उठाएं...हाथ उठाइए जिनको मिला है, वह एक बार हाथ उठा दीजिए.’’ लेकिन फिर इस बार कोई प्रतिक्रि या  नहीं मिलने से राजनाथ बुरे फंस गए.

भरी सभा में जनता की प्रतिक्रिया से तमतमाए राजनाथ ने मंच पर बैठे भाजपा और जदयू नेताओं का रुख किया और कहा, ‘‘यहां किसी को नहीं मिला लगता है. यहां से लिस्ट नहीं गई है.’’  

मंच पर नीतीश सरकार के मंत्री समेत कई अन्य विधायक भी मौजूद थे. इसके बाद राजनाथ ने दोबारा जनता का रुख किया और कहा, ‘‘चिंता मत कीजिए न केवल दो हेक्टेयर वाले, बल्कि उससे ऊपर और नीचे के सभी किसानों को अब हर साल 6000 रु पए देने की योजना पर अमल किया जा रहा है.’’

निश्चित रूप से इस घटना ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों की याद दिला दी, जब वो लोगों से पूछते थे बिजली आई? तब बिहार के समस्तीपुर में कुछ लोगों ने भीड़ से बोल दिया था की यहां पर पहले से ही बिजली आई हुई है.

टॅग्स :राजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी