लाइव न्यूज़ :

LoC की अग्रिम पोस्‍ट पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आर्मी जवानों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

By सुमित राय | Updated: July 18, 2020 15:54 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट एक अहम अग्रिम चौकी का शनिवार को दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देश की सीमाओं पर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए दो दिनों के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं।राजनाथ सिंह LoC के पास की अग्रिम चौकियों पर पहुंचे और सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देश की सीमाओं पर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए दो दिनों के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह आज (शनिवार) को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास की अग्रिम चौकियों पर पहुंचे और सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। रक्षा मंत्री के साथ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे नॉर्थ हिल चौकी पहुंचे जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने सीमा पर हालात के संबंध में उन्हें जानकारी दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास एक अग्रिम पोस्ट पर पहुंचे तब जवानों के बीच काफी जोश देखने को मिला। सेना के जवानों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास एक फॉरवर्ड पोस्ट पर 'भारत माता की जय' का नारा लगाते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने सैनिकों के साथ बातचीत की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, "जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के निकट एक अग्रिम चौकी का आज दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत की।" रक्षा मंत्री ने कहा, "हमें हर हालात में देश की रक्षा करने वाले इन बहादुर और जाबांज सैनिकों पर गर्व है।"

इससे पहले रक्षा मंत्री ने सुबह अमरनाथ गुफा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की थी। उन्होंने जम्मू कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन अमरनाथ गुफा के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी।

राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के किसी भी 'दुस्साहस' का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा। उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा।

टॅग्स :राजनाथ सिंहएलओसीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए