लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान, आपसी सहमति की तरफ किया इशारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2018 13:34 IST

राजनाथ सिंह ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से सबको खुशी होगी, लेकिन हमारा ये मानना है कि मंदिर का निर्माण अच्छे वातावरण में होना चाहिए।

Open in App

देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राम मंदिर को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच कहा है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और हमें फिलहाल इंतजार करना चाहिए। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि राम मंदिर के निर्माण से सबको खुशी होगी, लेकिन हमारा ये मानना है कि मंदिर का निर्माण अच्छे वातावरण में होना चाहिए।मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने बुधवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कही हैं। यह बयान इसलिए भी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी के कई नेता राम मंदिर निर्माण को लेकर पहले से ज्यादा मुखर हो गए हैं। संघ और विश्व हिन्दू परिषद ने भी राम मंदिर निर्माण को लेकर कोशिशें तेज कर दी हैं और सरकार पर दबाव बनाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

बाबरी मस्जिद-राम मंदिर भूमि विवाद के पैरोकार हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी ने हाल ही में बयान दिया था कि अगर सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश लाती है, तो उन्हें इस पर कोई ऐतराज नहीं है। इकबाल अंसारी ने कहा था कि अध्यादेश लाना अगर देश के लिए अच्छा है तो लाया जाए, हम कानून का पालन करने वाले लोग हैं और उसका पालन करेंगे।

बयानबाजी के बीच विश्व हिंदू परिषद् 25 नवंबर को अयोध्या में धर्म संसद का आयोजन कर रही है। वीएचपी ने ये धर्म संसद राम मंदिर निर्माण के लिए बुलाई है, जिसमें लाखों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई गई है।

टॅग्स :राम मंदिरराजनाथ सिंहअयोध्याउत्तर प्रदेशविश्व हिंदू परिषदआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया