लाइव न्यूज़ :

Rajnath Singh In Jhunjhunu: 'कोई है मां का लाल, किसी ने पिया है मां का दूध', राजस्थान में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 7, 2024 16:38 IST

Rajnath Singh In Jhunjhunu: राजस्थान के झुन्झुनू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को पहुंचे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने कहा यह नया भारत है सीमा के इस और उस पार भी मारेंगे राजनाथ सिंह ने कहा कि हम लोग जनता को जनार्दन मानते हैं, जबकि कांग्रेस के लोग अपने परिवार को ही जनार्दन मानते हैं हमने धारा 370 को समाप्त करने की बात कही थी कर दिया

Rajnath Singh In Jhunjhunu: राजस्थान के झुन्झुनू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को पहुंचे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सेना जब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करती है तो यह मानते नहीं है बल्कि सबूत मांगते हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या आपको हमारी सेना के शौर्य पराक्रम पर शक है। क्यों आप बार बार सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाते हैं। दुनिया के सारे देश इस सच्चाई को स्वीकार कर रहे हैं। यह कांग्रेस के लोग मानने के लिए तैयार नहीं है।

मैं कहना चाहता हूं कि भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा है। भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। अब अगर कोई आतंकवादी गतिविधि को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा तो अंजाम भुगतना होगा। पहले आपने देखा होगा कि किसी न किसी राज्य में आतंकी घटनाएं हो जाती थी। जम्मू-कश्मीर में तो होता ही था। आतंकवाद के कारण सैकड़ों लोग हर साल मारे जाते थे। देश के अन्य राज्यों में भी बराबर घटनाएं होती थी।

है किसी मां के लाल, किसी ने पिया है मां का दूध। अब आतंकी वारदात करके देख लें। सीमा के इस पार भी मारेंगे और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी मारेंगे। भारत की यह ताकत है। उन्होंने कहा कि हम किसी पड़ोसी देश को परेशान नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा पूर्व पीएम अटल बिहारी कहते थे कि दोस्त बदल जाते हैं पड़ोसी नहीं बदले जाते। हम हर पड़ोसी देश के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं। अच्छे रिश्तों का नजायज फायदा तो नहीं उठाना चाहिए। हमें इसे कैसे बर्दास्त कर सकते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम लोग जनता को जनार्दन मानते हैं, जबकि कांग्रेस के लोग अपने परिवार को ही जनार्दन मानते हैं। यह सोच का ही अंतर है। इसलिए ही देश मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हमने जो कहा था वो किया। हमने धारा 370 को समाप्त करने की बात कही थी। उसे समाप्त कर दिया। हमने तीन तलाक़ की कुप्रथा को समाप्त किया है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्‍थान चुनावराजनाथ सिंहलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?