लाइव न्यूज़ :

Rajnath Singh Visit Arunachal Pradesh: भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों संग राजनाथ सिंह मनाएंगे दिवाली, वॉर मेमोरियल का करेंगे अनावरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 12:38 IST

Rajnath Singh Visit Arunachal Pradesh: राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली भी मनाएंगे

Open in App

Rajnath Singh Visit Arunachal Pradesh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 अक्टूबर, दिवाली के दिन अरुणाचल प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। अपने दौरे नें रक्षा मंत्री तवांग जिले में जाएंगे। जानकारी के अनुसार, वह मेजर रालेंगनाओ बॉब खाथिंग को समर्पित वीरता संग्रहालय का उद्घाटन करने और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले का दौरा करेंगे। 

अधिकारियों ने आज कहा कि सिंह भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। उन्होंने बताया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह सूचना साझा करते हुए राजनाथ सिंह और मणिपुर के मुख्यमंत्री दोनों का राज्य में स्वागत किया। 

खांडू ने पोस्ट में कहा, ‘‘मणिपुर के माननीय मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह जी और अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में उनके (राजनाथ सिंह) द्वारा तवांग में मेजर रालेंगनाओ बॉब खाथिंग वीरता संग्रहालय का उद्घाटन और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा ‘देश का वल्लभ’ का अनावरण आने वाले युगों तक स्मृति में संजोकर रखा जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘फरवरी 1951 में भारतीय प्रशासन को तवांग में लाने के लिए एक अभियान का बहादुरी से नेतृत्व करने वाले मेजर रालेंगनाओ बॉब खाथिंग के वीरतापूर्ण कार्य की मानव इतिहास में कोई समानता नहीं है। भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल ने कई रियासतों को देश में एकीकृत करके जो किया, वह हमें हमेशा के लिए उनका ऋणी बना देता है। मैं अरुणाचल प्रदेश के लोगों की ओर से माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का सुबह की रोशनी से जगमगाते पहाड़ों की पवित्र भूमि पर हार्दिक स्वागत करता हूं।’’

सिंह ऐसे वक्त में तवांग का दौरा कर रहे हैं जब भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौते पर पहुंच गए हैं। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहRajnath Union Defenseअरुणाचल प्रदेशदिवालीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?