लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे राजनाथ, शाह और नड्डा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बूथ स्तर पर संगठन को दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारने और क्षेत्रवार ‘विजय संकल्प यात्रा’ निकालने का फैसला किया है।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा गोरखपुर और कानपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अवध व काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होंगे।

इसी प्रकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृज और पश्चिम क्षेत्र की कमान संभालेंगे। माना जाता है कि किसानों के आंदोलन को लेकर इस क्षेत्र के जाट लोगों की कथित नाराजगी से पार्टी की चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंच सकता है।

ज्ञात हो कि शाह भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं जबकि राजनाथ सिंह इसी राज्य के हैं और वह मुख्यमंत्री भी रहे हैं। नड्डा भी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। पार्टी ने बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती के लिए संभवत: पहली बार वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को यहां हुई एक बैठक में यह कार्यक्रम तय किए गए। ज्ञात हो कि भाजपा चुनावी रूप से सबसे अहम इस राज्य में अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने शीर्ष नेताओं को चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही संगठन की नकेल कसने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए विभिन्न मोर्चों पर तैनात किया है।

आज की बैठक में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने चुनावी रणनीति के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर चर्चा की।

बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ‘‘छह क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों का जो सम्मेलन है, उसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष (नड्डा) गोरखपुर और कानुपर जा रहे हैं। राजनाथ सिंह अवध और काशी जा रहे हैं। दो क्षेत्रों (बृज और पश्चिम क्षेत्र) की बैठक में अमित शाह जाएंगे।’’

उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि उन्होंने इसका कोई ब्योरा नहीं दिया।

बैठक में ‘‘विजय संकल्प यात्राओं’’ को लेकर भी चर्चा हुई।

स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि ‘‘विजय संकल्प यात्राओं’’ के रूट और तारीखों पर अभी चर्चा चल रही है और इसके लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जल्द ही तारीख भी तय कर दी जाएगी।’’

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय संकल्प यात्राएं क्षेत्रवार निकलेंगी और यह हर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। विधानसभा चुनावों के लिए इस तरह की यात्राएं पार्टी के प्रचार का एक पारंपरिक हिस्सा रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शिरकत करने के अलावा नड्डा, शाह और सिंह उन क्षेत्रों के मतदान केंद्र प्रमुखों के साथ सांगठनिक बैठकें भी करेंगे।

बैठक में केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पार्टी अगले साल की शुरुआत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करने की खातिर ‘फीडबैक’ भी जुटा रही है। भाजपा ने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से 312 पर भारी जीत हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान