लाइव न्यूज़ :

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बने बिहार के 41वें राज्यपाल, कार्यकारी मुख्य न्यायधीश ने दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2023 15:00 IST

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बिहार के 41वें राज्यपाल के तौर पर शुक्रवार को शपथ ली। 3 अप्रैल 1954 को जन्मे अर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं। बिहार का राज्यपाल बनाए जाने से पहले वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

Open in App

पटना: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राजभवन के राजेन्द्र मंडपम् में पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायधीश चक्रधारी सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी समेत कई मंत्री और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

बिहार के नए राज्यपाल अपने शपथ ग्रहण के लिए शुक्रवार सुबह 9.45 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्तमंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी समेत कई मंत्रियों ने की।

 

केंद्र सरकार के द्वारा किए गए बदलाव में राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बिहार के राज्यपाल रहे फागू चौहान को अब मेघालय का नया राज्यपाल बनाया गया है। फागू चौहान ने बिहार के 40वें राज्यपाल के रूप में 29 जुलाई 2019 को शपथ ली थी। बता दें कि 23 अप्रैल 1954 को जन्मे अर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं और बिहार के राज्यपाल बनाने से पहले उन्हें जुलाई 2021 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। 

राजेंद्र विश्वनाथ भाजपा की वरिष्ठ सदस्य रह चुके हैं। अर्लेकर साल 2002 से 2007 तक वह में भाजपा के विधायक भी रहे हैं। वहीं वर्ष 2012 से 2015 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष भी थे। वर्ष 2015-2017 के बीच वे गोवा के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री भी रहे। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आरएसएस से जुड़े रहें हैं। 1989 से भाजपा के लिए काम करना शुरू किया था।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस