लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के युवक ने कलाई पर बांधा जा सकने वाला 'हैंड सैनेटाइज़र' बनाया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:12 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 28 जुलाई राजस्थान के झालावाड़ जिले के इंजीनियर में स्नातक करने वाले एक युवक ने घड़ी की तरह कलाई पर बांधा जा सकने वाला 'हैंड सैनेटाइज़र' बनाने का दावा किया है। इसका नाम ‘ को रक्षक’ रखा है।

पच्चीस वर्षीय एजाज़ शेख की मां स्वास्थ्य कर्मी हैं और उन्हें यह चिंता लगी रहती थी कि कहीं उनकी मां कोरोना वायरस से संक्रमित न हो जाएं और इसी वजह से उन्होंने यह उपकरण बनाया है जो हमेशा कलाई पर बंधा रहेगा और जिसे एक बार खाली होने के बाद फिर से भरा जा सकता है।

झालावाड़ के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी साजिद खान ने कहा कि उनके विभाग ने इस उपकरण की 600 इकाइयां खरीदीं हैं और सरकारी केंद्रों पर नर्सों ने इसका इस्तेमाल करना शरू कर दिया है।

कलाई पर बांधने वाले इस बैंड में 15 एमएल तक सेनेटाइजर भरा जा सकता है। यह दो इंच चौड़ा और एक इंच लंबा है।

शेख ने कहा कि उनके इस नवोन्मेष को राज्य के स्टार्ट-अप कार्यक्रमों को बढ़ावा देने वाले आई-स्टार्ट के तहत पंजीकृत कराया गया है और उन्होंने उपकरण का पैटेंट कराने के लिए आवेदन दिया है। फिलहाल इसे ई-वाणिज्य वेबसाइट के जरिए बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चार बार की नाकामी के बाद उन्होंने जनवरी में इस उपकरण को बनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!