लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: टीकाकरण प्रमाण पत्र या नेगेटिव रिपोर्ट से ही होगी मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति

By भाषा | Updated: April 28, 2021 18:19 IST

Open in App

जयपुर, 28 अप्रैल राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना की तैयारी में जुटे निवार्चन विभाग ने कहा है कि वोटिंग के दौरान कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसके तहत डबल टीकाकरण प्रमाण पत्र या नेगेटिव रिपोर्ट पेश किए बिना किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस बारे में संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

गुप्ता ने बताया कि मतगणना के दौरान बिना डबल टीकाकरण प्रमाण पत्र या आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट के प्रस्तुत किए किसी को भी मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मुख्य भवन व उसके बाहर पृथकता केन्द्र स्थापित किए जाएंगे और इन केन्द्रों पर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना कक्ष में मतगणना दल व काउन्टिंग एजेन्ट्स के बीच जाली पर पारदर्शी पोलिथीन शीट लगाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण की आशंका से बचा जा सके।

गुप्ता ने बताया कि मतगणना स्थल पर दक्ष चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक दवाओं के साथ नियोजित किया जाएगा। साथ ही मतगणना स्थल पर 2 वेंटीलेटर, ऑक्सीजन बैड तथा एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि आवश्यकता होने पर उनका तत्काल इस्तेमाल किया जा सके। मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों का भी सैनिटाइज करवाया जाएगा।

अधिकारी ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना के लिए उन्हीं कार्मिकों, अधिकारियों नियोजित करने के निर्देश दिए हैं, जिनको टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। ऐसे कार्मिकों या अधिकारियों को आरटीपीसीआर जांच से मुक्त रखे जाने किन्तु इस संबंध में अधिकृत अधिकारियों द्वारा जारी दस्तावेजों को देख कर मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि दो मई को होने वाली मतगणना के बाद किसी भी प्रकार के विजय जुलूस भी नहीं निकाला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जीत के बाद विजयी उम्मीदवार के साथ केवल दो लोगों को आने की अनुमति होगी। साथ ही प्रमाण पत्र देने के दौरान भी केवल 2 प्रतिनिधि ही उपस्थित रह सकेंगे।

गौरतलब है प्रदेश की राजसमंद, सुजानगढ़ और सहाड़ा में हुए विधानसभा उपचुनाव की दो मई को मतगणना करवाई जाएगी। तीनों विधानसभाओं में 17 अप्रैल को हुए चुनाव में 60.3 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब