लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: फिल्म 'छपाक' को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया प्रश्नकाल का बहिष्कार

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 12, 2020 05:10 IST

संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि फिल्म को छह माह के लिए प्रदेश में जीएसटी से मुक्त किया गया है। यह सरकार का नीतिगत निर्णय है और इस निर्णय से हुए राजस्व नुकसान का अभी आंकलन नहीं किया गया है।

Open in App

विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक शंकरसिंह रावत द्वारा फिल्म छपाक की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जेएनयू से जोड़ने पर विधानसभा अध्यक्ष के टोकने को लेकर नाराज विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया और प्रश्नकाल का बहिष्कार कर विधानसभा के सदन से बाहर चले गए।

जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत ने फिल्म छपाक को राजस्थान में करमुक्त करने का मामला उठाया और फिल्म के बारे में सदन को जानकारी देने को कहा।

संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि फिल्म को छह माह के लिए प्रदेश में जीएसटी से मुक्त किया गया है। यह सरकार का नीतिगत निर्णय है और इस निर्णय से हुए राजस्व नुकसान का अभी आंकलन नहीं किया गया है।

इसी बीच विधायक रावत ने फिल्म की अभिनेत्री दीपिका को जेएनयू से जोड़ते हुए अपनी बात कही तो विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताते हुए मूल प्रश्नकर्ता को अभिनेत्री के नाम पर इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करने की बात कही जिससे विधायक गुस्से में हो गए और जोर जोर से बोलने लगे कि उन्हें प्रश्न करने से क्यों रोका जा रहा है।

इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने भी अध्यक्ष के रवैये पर एतराज जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी जिससे हंगामा खड़ा हो गया। विपक्ष के सदस्य विधानसभाध्यक्ष के रवैये के प्रति नाराजगी जताते हुए प्रश्नकाल का बहिष्कार कर सदन से बाहर चले गए।

विपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड ने पत्रकारों को बताया कि अध्यक्ष महोदय से सदन में पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं दी जो विधानसभा के नियमों की अवहेलना है। उन्हें इसकी अनुमति देनी चाहिए थी। मूल प्रश्नकर्ता को पूरक प्रश्न पूछने का अधिकार है, उसे पूरक प्रश्न पूछने ने रोका नहीं जाना चाहिए था।

टॅग्स :राजस्थानछपाक मूवीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष