लाइव न्यूज़ :

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह की मुहिम साफा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड की राजस्थान की ‘पगड़ी’

By भाषा | Updated: June 6, 2020 14:26 IST

राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह की मुहिम साफा विद ट्विटर' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'साफा विद ट्विटर' अभीयान शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह 'साफा विद ट्विटर' हैशटैग से दो दिन पहले जो अभियान शुरू किया था। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया तक ने इसी हैशटैग के साथ अपने वीडियो व फोटो शेयर किए हैं।

जयपुर: राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'साफा विद ट्विटर' हैशटैग से दो दिन पहले जो अभियान शुरू किया था उसे अनेक सांसदों, विधायकों व आला अधिकारियों ने समर्थन किया है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया तक ने इसी हैशटैग के साथ अपने वीडियो व फोटो शेयर किए हैं।

विश्वेंद्र सिंह के अनुसार साफे पगड़ी ने राजस्थान की पुराने सम्मान व विरासत को सहेजने में बड़ी भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग ढंग से पगड़ी पहनी जाती हैं। इसके आम भाषा में साफा भी कहा जाता है। मंत्री के अनुसार आज भी राज्य के अनेक हिस्सों में साफा बांधने की परंपरा कायम है। लोग इसे अपनी विरासत से जोड़ते हैं।

इसकी शुरुआत विश्वेंद्र सिंह ने रंगीले साफे में अपनी एक फोटो के साथ की। उप मुख्यमंत्री पायलट ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे खुद पगड़ी बांध रहे हैं। उन्होंने लिखा है,‘‘पगड़ी राजस्थान की शान है। वीर धरा की पहचान है।’’ विभिन्न पार्टी के नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों ने इस हैशटैग के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर की हैं जिनमें राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां भी शामिल हैं। 

टॅग्स :राजस्थानसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस