लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Taja Khabar Coronavirus: गहलोत सरकार का ऐलान, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, जिम, सिनेमाघर 30 मार्च तक बंद

By भाषा | Updated: March 14, 2020 15:55 IST

एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए 370 लोगों की जांच की गई है, जिसमें से केवल तीन मामले ही पॉजिटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने आम लोगों को कोरोना वायरस के विषय में भयभीत नहीं होने की सलाह दी।गहलोत ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं पर कोई रोक नहीं होगी।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर एवं रंगमंच आदि को 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में आयोजित होने वाले म्यूजिक इन द पार्क तथा नाटक मंचन जैसे कार्यक्रम भी स्थगित रहेंगे।

गहलोत ने शुक्रवार की देर रात एक उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने तथा केन्द्र सरकार की ओर से जारी किये गये परामर्श के तहत एहतियात के तौर पर संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आम लोगों को कोरोना वायरस के विषय में भयभीत नहीं होने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा आवश्यकता होने पर ही सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। गहलोत ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं पर कोई रोक नहीं होगी।

साथ ही, मेडिकल तथा नर्सिंग कॉलेज में कार्य संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से शादी समारोहों को छोटा रखने तथा सीमित संख्या में मेहमानों को बुलाने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से परामर्श आदि जारी कर आम लोगों को जागरूक करें।

एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए 370 लोगों की जांच की गई है, जिसमें से केवल तीन मामले ही पॉजिटिव पाए गए हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में कुल तीन लाख लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस