लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : सौतले पिता ने दो बेटियों के साथ किया रेप, पुलिस ने तीनो दिनों में दाखिल की चार्जशीट, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 28, 2021 08:41 IST

राजस्थान के अलवर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक सौतला बाप कई सालों से मासूम बेटियों के साथ यौन शोषण कर रहा था ।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सौतेले पिता ने बेटियों का किया रेप, गिरफ्तारपुलिस ने तीन दिनों के भीतर दाखिल की चार्जशीटकई सालों से बेटियों का कर रहा था यौन शोषण

जयपुर : राजस्थान के अलवर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है , जहां एक शख्स ने अपनी दो सौतेली बेटियों के साथ बलात्कार और दुर्व्यवहार किया । पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । आरोपी की पहचान सुनील के रूप में हुई है।

मामले में पुलिस ने तीन दिनों के भीतर दाखिल की चार्जशीट

इस मामले में खास बात यह है कि एनईबी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने मामले में सिर्फ 3 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी है । पुलिस के मुताबिक आरोपी कई सालों से अपनी बेटियों का यौन उत्पीड़न कर रहा था । घटना के सामने आने के बाद पीड़िता की मां ने अपने बच्चों की कस्टडी उनके चाचा को सौंप दी । हालांकि उनके चाचा ने उनकी देखभाल करने में असमर्थता व्यक्त की तो लड़कियों को महिला आश्रय में भेज दिया गया । आपको बता दें कि यह महिला की दूसरी शादी थी । महिला के पहले पति की कैंसर से मौत हो गई थी ।

लड़कियों ने सुनाई अपनी आपबीती

महिला आश्रय में पहुंचने के बाद पीड़ितों ने कर्मचारियों को अपनी आपबीती सुनाई और यह सूचना कर्मचारी पुलिस को देते हैं ताकि मामले की ठीक ढ़ग से जांच हो सके । पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । दरअसल शुरुआत में महिला सुनील के साथ लिव-इन में रहती थी और बाद में फिर शादी कर ली और  महिला की 12 और 8 साल की दो बेटियां है और शादी के बाद सभी साथ रहने लगे । उसी दौरान शख्स ने  कथित तौर पर बच्चियों का  यौन शोषण किया गया।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अलवर के चोरोटी पहाड़ निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने 3 दिनों में मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है । डिप्टी एसपी विकास सांगवान ने कहा कि "हमने शिकायत के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया आरोपी कई साल से लड़कियों का यौन उत्पीड़न कर रहा था ।"

टॅग्स :राजस्थानक्राइमरेपअलवर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब