लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: राजकीय अभिभाषक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:13 IST

Open in App

जयपुर, 15 अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बृहस्पतिवार को टोंक के न्यायालय जिला कलेक्टर के राजकीय अभिभाषक व उसके कथित दलाल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने एक बयान में बताया कि टोंक जिले के न्यायालय जिला कलेक्टर के राजकीय अभिभाषक आरोपी जुगनू शर्मा ने दलाल (अधिवक्ता) बसन्त कुमार जैन के जरिये परिवादी से न्यायालय जिला कलेक्टर में दर्ज 'रेफरेंस' में उसके पक्ष में निर्णय करवाने व सरकार की तरफ से अपील नहीं करवाने की एवज में कथित तौर पर 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि दल ने बृहस्पतिवार को आरोपी जुगनू शर्मा और अधिवक्ता बसन्त कुमार जैन को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सोनी ने बताया कि आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब