लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को आयुष मिशन के तहत विशेष दर्जा दिया जाए: गहलोत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 12:52 IST

Open in App

जयपुर, 13 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राजस्थान को विशेष दर्जा देने की अपील शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की। उन्होंने कहा कि देश में आयुष क्षेत्र में सबसे बड़ा बुनियादी ढांचा राजस्थान में है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 5,000 आयुष चिकित्सा केंद्र चल रहे हैं।

गहलोत पांचवें आयुर्वेद दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान व जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन व अनुसंधान संस्थान को देश को समर्पित किया। इसके तहत राजस्थान के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को मानद विश्वविद्यालय की उपाधि दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा,‘‘ राजस्थान में आयुष का सबसे बड़ा बुनियादी ढांचा है, ऐसे में उसे राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत विशेष दर्जा दिया जाता है तो इससे जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान के मिशन को आगे ले जाने में मदद मिलेगी।’’

गहलोत ने कहा कि मानद विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से आयुष के क्षेत्र में बेहतर शोध को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए