लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर के कुछ इलाकों में सांप्रदायिक तनाव के चलते लगातार दूसरे दिन धारा 144 लागू, मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद

By स्वाति सिंह | Updated: August 20, 2019 12:30 IST

पथराव की घटना के बाद चारदीवारी और आसपास के 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिन के लिए धारा 144 लगा दी गयी। इन थाना क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा सोमवार रात से ही बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देइन इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा पहले से ही बंद है। पुलिस अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों के मद्देनजर 19 अगस्त 2019 से 21 अगस्त 2019 तक 10 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू की गई। 

इन इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा पहले से ही बंद है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया था कि तनाव और उपद्रव प्रभावित इलाकों में जरूरी एहतियाती कदम उठाते हुए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

उन्होंने कहा, 'दस थाना क्षेत्रों में पांच दिन के लिए धारा 144 लगाई गई है। पिछले तीन दिन में उपद्रव की घटनाओं के सिलसिले में पांच मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य शरारती तत्वों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।'

उन्होंने यह भी बताया था कि मौजूदा हालात को देखते हुए इस बार नियमित बंदोबस्त के अलावा भी उपाय किए गए हैं। इसके साथ ही सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उल्लेखनीय है कि जयपुर के गलता गेट, ईदगाह सहित कुछ इलाकों में सोमवार रात दो समुदायों में तनाव और पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। मंगलवार को दिन में हालात सामान्य रहे, लेकिन रात में शहर के गंगापोल इलाके में फिर तनाव हो गया।

पथराव की घटना के बाद चारदीवारी और आसपास के 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिन के लिए धारा 144 लगा दी गयी। इन थाना क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा सोमवार रात से ही बंद है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने के कई मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले कुछ लोगों को भी चिह्नित किया है।  

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं