लाइव न्यूज़ :

आधा दर्जन विधायकों से मिल दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट, कांग्रेस नेता अजय माकन बोले- नाराज नहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2021 21:49 IST

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने यह भी कहा कि पायलट के साथ उनकी रोजाना बातचीत हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य कैबिनेट एवं सरकार के निगमों एवं बोर्ड में खाली पदों को जल्द ही सबसे बातचीत कर भरा जाएगा।राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री पारिवारिक कारणों से अक्सर दिल्ली के दौरे पर जाते हैं।पायलट और उनके समर्थक विधायकों की कथित नाराजगी की अटकलों को बल मिला है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने पार्टी की राजस्थान इकाई में फिर से टकराव की स्थिति बनने की खबरों के बीच शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज नहीं हैं तथा राज्य कैबिनेट एवं सरकार के निगमों एवं बोर्ड में खाली पदों को जल्द ही सबसे बातचीत कर भरा जाएगा।

पार्टी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने यह भी कहा कि पायलट के साथ उनकी रोजाना बातचीत हो रही है। गौरतलब है कि सचिन पायलट की नाराजगी की खबरों के बीच उनके समर्थक विधायकों ने उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों के समाधान में देरी पर नाराजगी जताई है।

पायलट के करीबी करीब आधा दर्जन विधायकों ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइन्स स्थित उनके निवास पर उनसे मुलाकात भी की। इन अटकलों के बीच पायलट शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। हालांकि उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री पारिवारिक कारणों से अक्सर दिल्ली के दौरे पर जाते हैं।

माकन ने पायलट समर्थक विधायकों की कथित नाराजगी से जुड़े सवाल पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं है। सबकी सुनी जा रही है। सबके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ जो रिक्त पद हैं, चाहे वह कैबिनेट में हों या सरकार के अंदर, बोर्डों या निगमों में हों, सबसे बातचीत कर इनको जल्द भरा जाएगा। जल्द ही नियुक्तियां होंगी।’’

पायलट की नाराजगी से जुड़े प्रश्न पर माकन ने कहा, ‘‘ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरी उनसे रोज बात हो रही है। अगर वह नाराज होते तो क्या हमारी बात होती?’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद पायलट और उनके समर्थक विधायकों की कथित नाराजगी की अटकलों को बल मिला है।

उधर, पायलट ने भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी पर तंज कसते हुए शुक्रवार को कहा कि हो सकता है कि भाजपा नेत्री ने (क्रिकेटर) सचिन तेंदुलकर से बात की हो। पायलट ने कहा कि बहुगुणा में उनसे बात करने की हिम्मत नहीं है। गौरतलब है कि भाजपा नेता रीता बहुगुणा ने पिछले दिनों कहा था कि उन्होंने कथित तौर पर नाराज चल रहे कांग्रेस नेता से भाजपा में शामिल होने के बारे में बात की थी। 

टॅग्स :सचिन पायलटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीअशोक गहलोतराजस्थानसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील