लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पर्यवेक्षकों के साथ राहुल गांधी की बैठक खत्म, जल्द कर सकते हैं CM की घोषणा

By स्वाति सिंह | Updated: December 13, 2018 12:25 IST

मुख्यमंत्री पद पर किसी का नाम सामने आने संबंधी किसी भी सवाल का जवाब हालांकि उन्होंने नहीं दिया। उन्होंने कहा,'कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। हमारे गठबंधन दल भी हमारे साथ हैं। कुछ अन्य विधायकों ने भी अपना समर्थन लिखित में हमें दिया है। इसकी पूरी जानकारी हम राज्यपाल को लिखित में देंगे।' 

Open in App

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यवेक्षकों और प्रभारियों के साथ बैठक की।इसके साथ ही सचिन पायलटराहुल गांधी से मिलने के लिए निकले हैं। आज शाम तक्ल मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने बुधवार की रात राजस्थान में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम का फैसला बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं को बताया,'कांग्रेस पार्टी की तरफ से हमने अपना दावा पेश कर दिया है।' उन्होंने कहा,'हमने कांग्रेस अध्यक्ष से कल का समय मांगा है। यहां की सारी रपटों का विवरण उन्हें सौंपा जाएगा। उनसे निर्देश लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।' 

मुख्यमंत्री पद पर किसी का नाम सामने आने संबंधी किसी भी सवाल का जवाब हालांकि उन्होंने नहीं दिया। उन्होंने कहा,'कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है। हमारे गठबंधन दल भी हमारे साथ हैं। कुछ अन्य विधायकों ने भी अपना समर्थन लिखित में हमें दिया है। इसकी पूरी जानकारी हम राज्यपाल को लिखित में देंगे।' 

वहीं, पिछली सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी ने राजभवन से निकलते हुए कहा,'मुख्यमंत्री का नाम पार्टी अध्यक्ष कल शाम तक तय करेंगे।'अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी के साथ कल दिल्ली में होने वाली बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी के साथ कौन-कौन शामिल होगा।

यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में दिनभर चली कवायद के बाद कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ नेता रात लगभग पौने आठ बजे राजभवन गए और राज्यपाल कल्याण सिंह के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और दिल्ली से आए पार्टी के पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल तथा अन्य प्रमुख विधायक शामिल थे।

इससे पहले पार्टी के विधायक दल की बैठकों का दौर प्रदेश मुख्यालय में दिनभर चलता रहा। सुबह विधायक दल ने एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित करते हुए राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दे दिया था। पार्टी के पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने एक-एक विधायक से बात की और विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जानी।

बैठक तथा रायशुमारी का दौर दिनभर चलता रहा और इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भीड़ लगी रही।हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 199 में से 99 सीटों पर जीत मिली है।

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावराहुल गांधीसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब