लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस कमेटी ने सोनिया गांधी से अशोक गहलोत को पार्टी अध्यक्ष की रेस से बाहर करने को कहा

By रुस्तम राणा | Updated: September 26, 2022 14:17 IST

सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से राज्य के मुख्यमंत्री को पार्टी प्रमुख के लिए होने वाले चुनाव की दौड़ से बाहर करने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमेटी ने शीर्ष पद के लिए उनकी जगह किसी अन्य उम्मीदवार का चयन करने की मांग कीकांग्रेस कमेटी ने कहा- पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उनकी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करना चाहिएगहलोत से मुलाकात के बाद बोले खड़गे- पार्टी को एकजुट रखना है, पार्टी में अनुशासन रहना चाहिए

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर राजस्थान कांग्रेस में भारी हलचल दिखाई दे रही है। जाहिर है ये हलचल गहलोत के सीएम पद के उत्तराधिकारी को लेकर है। इस बीच सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से राज्य के मुख्यमंत्री को पार्टी प्रमुख के लिए होने वाले चुनाव की दौड़ से बाहर करने का आग्रह किया है। साथ ही कमेटी ने शीर्ष पद के लिए उनकी जगह किसी अन्य उम्मीदवार का चयन करने की मांग की है।

वहीं जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, कल जो भी कुछ हुआ उससे हमने कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया है। अंत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका सभी को पालन करना होगा। पार्टी को एकजुट रखना है और पार्टी में अनुशासन रहना चाहिए।

संकटग्रस्त राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और गहलोत खेमे के विधायकों के आचरण से नाराज सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने पार्टी प्रमुख के पास उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कहा है, “उन पर विश्वास करना और उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी देना अच्छा नहीं होगा। लिहाजा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उनकी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करना चाहिए।"

सदस्यों ने सोनिया गांधी से एक और ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने का आग्रह किया है जो वरिष्ठ नेता हो और गांधी परिवार के प्रति भी वफादार हो। अशोक गहलोत के कहने पर सोनिया गांधी ने पार्टी नेतृत्व द्वारा जयपुर भेजे गए दो पर्यवेक्षकों- मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन से मुलाकात नहीं करने पर उनके खेमे के विधायकों का संज्ञान लिया है।

गौरतलब है कि गहलोत खेमे के विधायक कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। परिस्थितियों को देखते हुए, दिग्विजय सिंह और मुकुल वासनिक जैसे पार्टी के अन्य नेता संभावित उम्मीदवारों की सूची में कुछ नाम हैं। पार्टी के शीर्ष पद की दौड़ में शामिल शशि थरूर 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानसोनिया गाँधीसीडब्ल्यूसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?