लाइव न्यूज़ :

बिछुड़े लड़के को 13 वर्षों बाद राजस्थान पुलिस ने पहुंचाया दुमका

By भाषा | Updated: May 22, 2021 01:11 IST

Open in App

दुमका (झारखण्ड), 21 मई दुमका में मसानजोर के आदिम पहड़िया जनजाति के एक परिवार में शुक्रवार को उस समय खुशियों का पारावार नहीं रहा जब पांच वर्ष की उम्र में तेरह वर्ष से बिछड़ा उनके घर का चिराग राजस्थान पुलिस के सहयोग से घर पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर स्थित राजकीय सम्प्रेषण किशोर गृह ने दुमका जिले के मसानजोर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौबे के सहयोग से परिवार से पांच वर्ष की आयु में बिछुड़े दीपक देहरी नामक एक लड़के को 13 वर्ष बाद यहां परिवार से मिलाने का काम किया।

मसानजोर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौबे ने बताया कि दीपक देहरी आदिम जनजाति पहाड़िया समाज का लड़का है जो दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बोड़ाबथान ग्राम का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि जब वह पांच वर्ष का था तब उसके पिता गोकुल देहरी की मौत हो गयी थी। उसके बाद दीपक अपनी मां के साथ मसानजोर थाना क्षेत्र के धावाडंगाल ग्राम में रहने लगा, जहां उसके मामा का घर है। कुछ समय वहां रहने के बाद दीपक की मां ने उसे मामा के घर में ही छोड़ दिया और दूसरा विवाह कर अन्यत्र चली गयी।

उन्होंने बताया कि इसी बीच दीपक की मौसी धावाडंगाल पहुंची जो उत्तर प्रदेश के हरदोई में रहती थी और वह पांच वर्षीय दीपक को अपने साथ हरदोई ले गईं।

चौबे ने बताया कुछ दिन बाद दीपक को धावाडंगाल की याद सताने लगी, जिस कारण उत्तर प्रदेश में वह एक ट्रेन में बैठ गया मगर वह झारखण्ड के बजाय राजस्थान के बीकानेर पहुंच गया और वहां भटकने लगा तो पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के बालक गृह में पहुंचा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब