लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पंचायत चुनावः PAK में जन्म, सितंबर में बनीं भारतीय नागरिक, अब नटवाड़ा से लड़ रहीं सरपंच Election

By भाषा | Updated: January 16, 2020 17:32 IST

नीता ने कहा कि '' मैं केवल यह जानती हूं कि केवल सीएए जरिये भारत में अच्छा जीवन यापन करने और अच्छी शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। सोढ़ा राजपूत समाज की महिला होने के नाते हम हमारी उसी जाति में शादी नहीं कर सकते। हमारा समाज भारत में रहता है और अधिकतर समाज के लोग जोधपुर में रहते है। मैंने 2001 में कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने और उके बाद सुयोग्य वर के लिये पाकिस्तान से जोधपुर आई थी।’

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि नीता कंवर 2001 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से जोधपुर आई। देश के विभिन्न हिस्से में इस समय नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध चल रहा है।

पाकिस्तान से विस्थापित होकर आई नीता कंवर राज्य में पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमायेगी। सितम्बर 2019 में भारतीय नागरिकता प्राप्त कर चुकी कंवर टोंक जिले के नटवाड़ा ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि नीता कंवर 2001 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से जोधपुर आई। नीता ने कहा कि '' मैं केवल यह जानती हूं कि केवल सीएए जरिये भारत में अच्छा जीवन यापन करने और अच्छी शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। सोढ़ा राजपूत समाज की महिला होने के नाते हम हमारी उसी जाति में शादी नहीं कर सकते। हमारा समाज भारत में रहता है और अधिकतर समाज के लोग जोधपुर में रहते है। मैंने 2001 में कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने और उके बाद सुयोग्य वर के लिये पाकिस्तान से जोधपुर आई थी।’

देश के विभिन्न हिस्से में इस समय नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध चल रहा है। इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों के लिए भारत में नागरिकता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने बताया कि वह भारतीय नागरिकता पाने के लिये तीन साल से संघर्ष कर रही थीं। पिछले वर्ष सितम्बर में टोंक प्रशासन ने उनकी नागरिकता की अर्जी स्वीकार ली। उन्होंने बताया,‘‘अब मैं नटवाड़ा सीट से सरपंच पद के लिये चुनाव लड़ रही हूं।

यह सीट सामान्य महिला उम्मीदवार के लिये सुरक्षित है। मैं लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण और गांव के विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करूंगी।’’ नीता ने 2005 में अजमेर के सोफिया कॉलेज से कला वर्ग में स्नातक तक डिग्री प्राप्त की है और पुण्य प्रताप करण से 2011 में शादी की है। कंवर ने जोधपुर में बसी अपनी विवाहिता बहन अंजना के साथ भारत आई थी। 

टॅग्स :राजस्थानपाकिस्ताननागरिकता संशोधन कानूनबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो