लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने एक नया शब्द 'वनवासी' निकाला, आदिवासी का अपमान है, राहुल ने बांसवाड़ा की रैली में कहा- आपकी जमीन छीनकर 'अडाणी’ को दे देते हैं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2023 17:15 IST

भाजपा की सोच ने मणिपुर में आग लगा दी। तीन-चार महीने से मणिपुर जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, बच्चे मारे जा रहे हैं। महिलाओं से बलात्कार हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिर आपकी जमीन छीनकर 'अडाणी’ को दे देते हैं।आप आदिवासी नहीं बल्कि वनवासी हैं। आप ओरिजनल (मूल) निवासी नहीं हैं... यह आदिवासियों का अपमान है।

बांसवाड़ाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बांसवाड़ा की रैली में भाजपा पर हमला बोला। गांधी ने मानगढ़ धाम रैली में कहा कि हम चाहते हैं कि आदिवासियों को उनका हक मिले, उनके सपने पूरे हों। वे (भाजपा) आपको 'वनवासी' कहते हैं और फिर आपकी जमीन छीनकर 'अडाणी’ को दे देते हैं।

एक बार मैंने अपनी दादी (इंदिरा गांधी) से 'आदिवासी' शब्द के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये लोग इस देश के पहले निवासी हैं। अब बीजेपी ने एक नया शब्द 'वनवासी' निकाला है। उनका कहना है कि आप आदिवासी नहीं बल्कि वनवासी हैं। यह आपका (आदिवासी) का अपमान है।

वे (भाजपा) चाहते हैं कि आप (आदिवासी) जंगलों में रहे। वे (बीजेपी) आपको वनवासी कहते हैं और फिर आपकी जमीन को अडाणी को दे देते हैं...यह आपका (आदिवासी) देश है और आपको सभी अधिकार मिलने चाहिए। भाजपा का कहना है कि जो लोग जंगलों में रहते हैं वे वनवासी हैं और आप ओरिजनल (मूल) निवासी नहीं हैं... यह आदिवासियों का अपमान है।

राजस्थान के मानगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में आग जल रही है...मैंने संसद में बोला कि मणिपुर में 'भारत माता' की हत्या हुई है। अगर पीएम चाहें तो 2-3 दिन में मणिपुर की आग बुझा सकते हैं। लेकिन पीएम चाहते हैं कि आग जलती रहे। पीएम ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा।

टॅग्स :राहुल गांधीराजस्थानकांग्रेसनरेंद्र मोदीगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह