लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : नायब तहसीलदार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 19:54 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), पांच नवंबर बारन जिले में 59 वर्षीय एक नायब तहसीलदार को सेवानिवृति से महज दो महीने पहले एक किसान से 25 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बारन के सिटी निरीक्षक (एसीबी) ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि आरोपी हरिप्रकाश को यहां विशेष एसीबी अदालत में पेश किया जिसने उसे दो दिन के लिए ब्यूरो की हिरासत में भेज दिया।

एक किसान ने 17 अगस्त को शिकायत दर्ज करायी थी कि प्रकाश ने उसकी कृषि जमीन को मापने के लिए उससे 50 हजार रूपये की रिश्वत मांगी। इसी शिकायत के आधार पर जाल बिछाया गया जिसके तहत किसान ने प्रकाश को यह कहते हुए 25 हजार रूपये दिये कि वह पूरी रकम नहीं जुटा पाया । इसी दौरान प्रकाश को पकड़ लिया गया।

बाद में प्रकाश के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले की भी जांच शुरू की गयी क्योंकि एसीबी को उसके निजी बैंक खाते में 35 लाख रूपये मिले।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब