लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: न्यूनतम तापमान बढ़ा, कुछ दिनों में हो सकती है बारिश

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:25 IST

Open in App

जयपुर, 23 दिसंबर राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

बीती रात राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं फतेहपुर में यह 5.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.4 डिग्री, चुरू में 6.6 डिग्री, धौलपुर में 7.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.2 डिग्री व डबोक में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक पश्चिमी विक्षोभ 24 दिसंबर से जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से सक्रिय होगा।

इसके प्रभाव से 26,27 और 28 दिसंबर के दौरान राज्य के उत्तरी व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब