लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जोधपुर में कर्फ्यू 6 मई की मध्यरात्रि तक बढ़ाया, अभी तक 141 लोग अरेस्ट, पुलिस अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 21:45 IST

पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने जयपुर में बताया कि जोधपुर शहर में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे133 को धारा 151 जबकि आठ को अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।अब तक पुलिस ने चार प्राथमिकियों दर्ज की हैं और लोगों ने आठ प्राथमिकियां दर्ज करायी हैं। उपद्रव में 9 पुलिसकर्मियों को चोट आयी है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जोधपुरः राजस्थान के जोधपुर में लगाया गया कर्फ्यू 6 मई की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया गया है। ईद के दिन हुए उपद्रव के सिलसिले में अभी तक 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शहर में अब शांति है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने जयपुर में बताया कि जोधपुर शहर में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में शांति और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में अभी तक कुल 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इनमें से 133 को धारा 151 जबकि आठ को अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

लाठर ने बताया कि मंगलवार को ईद के दिन हुई हिंसक घटनाओं के सिलसिले में अब तक पुलिस ने चार प्राथमिकियों दर्ज की हैं और लोगों ने आठ प्राथमिकियां दर्ज करायी हैं। उन्होंने बताया कि उपद्रव में 9 पुलिसकर्मियों को चोट आयी है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य असैन्य नागरिक भी घायल हुएथे और अब उन्हें भी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं उदयपुर में इस संबंध में सवाल करने पर मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों को बताया, ‘‘जोधपुर में अब शांति है और सद्भावना के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जोधपुर पहुंचे गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव व अन्य ने स्थिति का जायजा लिया और पुलिस-प्रशासन को मजबूत कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुए धारा 144 (निषेधाज्ञा) व कर्फ्यू का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यादव ने कहा, ‘‘दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।’’

उल्लेखनीय है कि सोमवार आधी रात के बाद कथित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने शहर के एक गोलचक्कर पर लगी स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर लगा भगवा झंडा हटाकर वहां इस्लामिक झंडा लगाया जिसका हिन्दुओं ने विरोध किया।

दोनों समुदायों के बीच कहासुनी हिंसक संघर्ष में बदल गई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल भी हुए। वहीं मंगलवार सुबह, जालोरी गेट के पास ईदगाह में ईद की नमाज के बाद कुछ लोगों ने वहां खड़े वाहनों, घरों व दुकानों पर पथराव किया।

सोमवार और मंगलवार की घटनाओं के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में आला अधिकारियों सहित 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैतृक जिले जोधपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की दी गई हैं।

टॅग्स :Jodhpurकांग्रेसCongressअशोक गहलोतगजेंद्र सिंह शेखावतGajendra Singh Shekhawat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष