लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: आमेर महल के पास गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आए सेल्फी ले रहे पर्यटक, 11 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 12, 2021 09:21 IST

राजस्थान में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत की खबर है। इसमें 11 लोग आमेर महल के पास गिरी बिजली की चपेट में आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर के पास आमेर महल के पास गिरी बिजली की चपेट में आए पर्यटकझमाझम बारिश के बीच एक टावर पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे पर्यटक, तभी हुआ हादसाराजस्थान के बारां, झालावार, कोटा और ढोलपुर में भी बिजली गिरने से लोगों की मौत की खबर

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास 12वीं सदी के आमेर महर के करीब बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश के बीच एक वॉच टावर पर लोग खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार बिजली गिरी तो टावर पर दर्जन भर लोग खड़े थे। इस हादसे के बाद लोग घबराकर नीचे भी कूदने लगे जिससे कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब घटना हुई तो टावर और महल के दीवार के पास करीब 27 लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस  घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। आमेर महल के पास हुई घटना के अलावा राजस्थान में रविवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 9 और लोगों की मौत की खबर है।

इसमें से एक-एक मौत बारां और झालावार में हुई। वहीं, कोटा में चार और ढोलपुर जिले में तीन लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक जताया है।

राजस्थान में झमाझम बारिश

राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से भारी दर्ज की बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में देर शाम तक 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया। 

राजधानी जयपुर में रविवार देर शाम आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो काफी देर तक चला। जयपुर में अधिकतम 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी