लाइव न्यूज़ :

जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर निगम चुनाव टालने के लिए सरकार हाईकोर्ट पहुंची, मांगा 31 मार्च तक का समय

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 21, 2020 19:59 IST

राजस्थान सरकार की ओर से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर नगर निगम चुनाव कराने के लिए 31 मार्च 2021 तक का समय दिये जाने की अनुमति मांगी गई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के इन तीनों शहरों में जयपुर, जोधपुर और कोटा 2-2 नगर निगम के गठन के बाद से लगातार चुनाव टलते आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार द्वारा हाईकोर्ट में प्रस्तुत किये गये चुनाव की अवधि बढ़ाये जाने संबंधी इस प्रार्थना पत्र पर इसी सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए अब राज्य सरकार 31 मार्च 2021 तक इन नगर निगम चुनाव कराने का समय चाहती है।राज्य सरकार तब हाईकोर्ट से 31 दिसंबर तक चुनाव करवाने की छूट दिये जाने की प्रार्थना की थी।

जयपुरः राजस्थान की गहलोत सरकार जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर निगम के चुनाव स्थगित करवाने के लिए एक बार फिर से राजस्थान हाईकोर्ट  पहुंच गई है।

राजस्थान सरकार की ओर से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर नगर निगम चुनाव कराने के लिए 31 मार्च 2021 तक का समय दिये जाने की अनुमति मांगी गई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के इन तीनों शहरों में जयपुर, जोधपुर और कोटा 2-2 नगर निगम के गठन के बाद से लगातार चुनाव टलते आ रहे हैं।

कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए अब राज्य सरकार 31 मार्च 2021 तक इन नगर निगम चुनाव कराने का समय चाहती है। सरकार द्वारा हाईकोर्ट में प्रस्तुत किये गये चुनाव की अवधि बढ़ाये जाने संबंधी इस प्रार्थना पत्र पर इसी सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

इससे पूर्व राजस्थान हाईकोर्ट ने 22 जुलाई को राज्य सरकार को 31 अक्टूबर तक जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर निगम चुनाव करवाने की अनुमति दी थी, जबकि राज्य सरकार तब हाईकोर्ट से 31 दिसंबर तक चुनाव करवाने की छूट दिये जाने की प्रार्थना की थी।

लेकिन राज्य निर्वाचन विभाग ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर तक करवाने का आदेश दिया है। ऐसे ही इनको भी अक्टूबर में करवाया जा सकता था। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार राज्य सरकार को 31 अक्टूबर तक तीनों शहरों के नगर निगम चुनाव करवाने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया था।

लेकिन प्रदेश की गहलोत सरकार ने एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर कहा है कि प्रदेश में संक्रमण लगातार फैल रहा है। ऐसे में नगर निगम चुनाव के दौरान भीड़ एकत्र होने से संक्रमण और फैलने की संभावना है। 

टॅग्स :राजस्थानहाई कोर्टजयपुरअशोक गहलोतचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया