लाइव न्यूज़ :

सियासतः इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए राजस्थान सबसे सुरक्षित है!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 8, 2019 17:03 IST

मनमोहन सिंह के राज्यसभा में प्रवेश के लिए उनके लिए राजस्थान सबसे सुरक्षित माना जा रहा है, हालांकि अभी उनकी उम्मीदवारी की कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सियासी हलचलें बताती हैं कि उनकी उम्मीदवारी तय है.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल 14 जून 2019 को समाप्त हो गया हैबीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रहे मदनलाल सैनी के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल 14 जून 2019 को समाप्त हो गया है. वे असम से लगातार पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. अब फिर से राज्यसभा में प्रवेश के लिए उनके लिए राजस्थान सबसे सुरक्षित माना जा रहा है, हालांकि अभी उनकी उम्मीदवारी की कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सियासी हलचलें बताती हैं कि उनकी उम्मीदवारी तय है.

राजस्थान विधानसभा में विधायकों के एक कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मनमोहन सिंह के सम्मान में आयोजित समारोह में सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस सहित निर्दलीय और समर्थक दलों के विधायकों से जिस तरह से उन्हें मिलवाया, उसके बाद यह सियासी धारणा और भी प्रबल हो गई हैं कि सिंह इस बार राजस्थान के रास्ते ही राज्यसभा पहुंचेंगे.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रहे मदनलाल सैनी के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है. इसी सीट से कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को राज्यसभा भेजने जा रही है. सिंह के नाम की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तिथि निर्धारित होने के बाद की जा सकती है.

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के नजरिए से कांग्रेस के लिए इस वक्त राजस्थान सबसे सुरक्षित राज्य है. यहां न केवल कांग्रेस के पास एमएलए का पर्याप्त संख्याबल हैं, बल्कि निर्दलीय सहित समर्थक दलों के एमएलए भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं. यही नहीं, राजस्थान में गुजरात जैसी राजनीतिक तोड़फोड़ की भी खास गुंजाईश नहीं है.

इस समय कांग्रेस के पास अपने 100 विधायकों के साथ ही करीब 18 निर्दलीय और सहयोगी दलों के विधायक भी हैं, जबकि बीजेपी के पास मात्र 72 विधायक ही हैं. जाहिर है, पूर्व प्रधामंत्री मनमोहन सिंह की राज्यसभा सदस्यता के लिए राजस्थान सबसे सुरक्षित है.

टॅग्स :राजस्थानमनमोहन सिंहराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत